Ramgopal Verma is now in mood to make film on marshal arts

पिछले दिनों राम गोपाल वर्मा चीता यजनेश शेट्टी के `चीता वर्कशॉप' में गये थे, जहाँ उन्होंने अपनी अगली फिल्म के एक हीरो को मार्शल आर्ट सिखाने के लिए यजनेश शेट्टी से बात की और वहाँ के कुछ मार्शल आर्ट सिखाने वाले लड़कों को खास करके प्रजावल, चंद्रशेखर, चंद्रेश यादव, सुमीत व मन्नू को मार्शल आर्ट करते हुए देखा।

वे काफी प्रभावित हुए और यजनेश शेट्टी से कहा कि यदि उनके पास मार्शल आर्ट के ऊपर कोई सब्जेक्ट है तो बतायें या कोई सब्जेक्ट सोचें। उन्होंने कहा कि मैं भी इस पर कोई कहानी सोचता हूँ। यदि हुआ तो हम लोग जल्द ही मार्शल आर्ट के ऊपर फिल्म बनाने की कोशिश करेंगे।

अब देखना है कि कब राम गोपाल वर्मा मार्शल आर्ट पर फिल्म शुरू करते हैं?