Daily Hindi Milap (South India No.1 Hindi News Paper publishing from Hyderabad) - http://www.hindimilap.com
भूमा दंपत्ति ने भी छोड़ी तेदेपा
http://www.hindimilap.com/articles/726/1/aaaa-aaaaaaa-aa-aa-aaaaa-aaaaaa/Page1.html
By विनय वीर
प्रकाशित 07/6/2008
 
Bhuma Nagri Reddy - Rayalseema तेलुगु देशम पार्टी से तेलंगाना क्षेत्र के प्रमुख नेता देवेंदर गौड़ द्वारा त्याग-पत्र देने के बाद आज रायलसीमा क्षेत्र की मजबूत हस्ती भूमानागिरेड्डी दम्पत्ति ने भी पार्टी छोड़ने की घोषणा कर दी। इस बीच पल्नाडू क्षेत्र के वरिष्ठ नेता माकिनेनि पेदारत्तय्या . .

भूमा दंपत्ति ने भी छोड़ी तेदेपा
Bhuma Nagri Reddy - Rayalseema

तेलुगु देशम पार्टी से तेलंगाना क्षेत्र के प्रमुख नेता देवेंदर गौड़ द्वारा त्याग-पत्र देने के बाद आज रायलसीमा क्षेत्र की मजबूत हस्ती भूमानागिरेड्डी दम्पत्ति ने भी पार्टी छोड़ने की घोषणा कर दी। इस बीच पल्नाडू क्षेत्र के वरिष्ठ नेता माकिनेनि पेदारत्तय्या भी उन्हीं के पदचिह्नों पर चलने की सोच रहे हैं।

रायलसीमा क्षेत्र के कर्नूल जिले के पूर्व सांसद भूमा नागिरेड्डी एवं उनकी पत्नी शोभा नागिरेड्डी ने आज कर्नूल में अपने अनुयायियों के साथ विचार विमर्श करने के बाद तेलुगु देशम पार्टी छोड़ने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बार-बार पार्टियाँ बदलने की उन्हें आदत नहीं है, इसके बावजूद उन्हें पार्टी छोड़ने का निर्णय मजबूरन लेना पड़ा है। उन्होंने कहा कि पार्टी में जीतने वालों को नहीं, बल्कि ऐरे-गैरों को पद सौंपे गये हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी में उनकी बात को अहमियत नहीं दिये जाने के बावजूद कई बार वे चुप बैठ गए, लेकिन कार्यकर्ताओं को भी पार्टी में न्याय नहीं मिल रहा है। यही कारण है कि उन्हें यह फैसला लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के लिये वे अपनी जान कुर्बान करने के लिये भी तैयार हैं तथा जल्द ही भावी योजना बताएँगे। ज्ञातव्य है कि भूमा नागिरेड्डी के ससुर व शोभा नागिरेड्डी के पिता एस. वी. सुब्बा रेड्डी भी तेदेपा के वरिष्ठ नेता और विधायक हैं।

पता चला है कि गुंटुर जिले के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री माकिनेनि पेदरत्तय्या भी पार्टी से त्याग पत्र देने का विचार कर रहे हैं। बताया जाता है कि पेदरत्तय्या ने आज अपने निर्वाचन क्षेत्र पत्तिपाडू में कार्यकर्ताओं की बैठक कर पार्टी छोड़ने के मसले पर सबकी राय ली। संभवत एक-दो दिन में पेदरत्तय्या भी पार्टी छोड़ने की घोषणा कर देंगे।