Daily Hindi Milap (South India No.1 Hindi News Paper publishing from Hyderabad) - http://www.hindimilap.com
सचिन का एक और रिकार्ड! किताब का मूल्य 1 लाख रु.
http://www.hindimilap.com/articles/729/1/aaaa-aa-aa-aa-aaaaaaa-aaaaa-aa-aaaaa-1-aaa-aa/Page1.html
By विनय वीर
प्रकाशित 07/6/2008
 
Master Blaster Sachin Tendulkar's Rs. 1 Lakh Book

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर खेल के मार्केट एवं खेल के मैदान के बाद एक और नया रिकॉर्ड कायम करने जा रहे हैं । दरअसल अब इंग्लैंड की एक प्रकाशक कंपनी सचिन की जीवनी प्रकाशित करने जा रही है । प्रस्तावित पुस्तक की कीमत एक लाख . .


सचिन का एक और रिकार्ड! किताब का मूल्य 1
Master Blaster Sachin Tendulkar's Rs. 1 Lakh Book

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर खेल के मार्केट एवं खेल के मैदान के बाद एक और नया रिकॉर्ड कायम करने जा रहे हैं । दरअसल अब इंग्लैंड की एक प्रकाशक कंपनी सचिन की जीवनी प्रकाशित करने जा रही है । प्रस्तावित पुस्तक की कीमत एक लाख दो हजार रुपए होगी। अब तक दुनिया में सबसे महंगी पुस्तकें महान बॉक्सर मोहम्मद अली एवं फुटबॉल के महान खिलाड़ी पेले के संबंध में लिखी जाती रहीं हैं । इन महान खिलाड़ियों की कड़ी में अब भारतीय खिलाड़ी का भी नाम जुड़ गया है।

यह जानकारी स्थानीय मरीन स्पोर्ट्स के मालिक थियो ब्रगेंजा ने दी।उन्होंने बताया कि इंग्लैंड की ग्लोरिया प्रकाशन संस्था ने सचिन की जीवनी संबंधी एक पुस्तक प्रकाशित करने का निर्णय लिया है। जीवनी लिखने एवं प्रकाशन की प्रक्रिया में पांच-छह लेखक जुट गए हैं । प्रस्तावित पुस्तक की कीमत एक लाख दो हजार रुपए होगी। इस पुस्तक के प्रकाशन के लिए सचिन ने सहमति भी दे दी है।

पेले की किताब 5 लाख की

गौरतलब है कि इंग्लैंड की ग्लोरिया प्रकाशन संस्था जानी मानी हस्तियों पर महंगी पुस्तकें प्रकाशित करने के लिए जानी जाती है। इसी ने महान फुटबॉलर पेले से संबंधित पेले:एडसन अरांतेज दी नेसिमेंटो का प्रकाशन किया था। इसकी कीमत पांच लाख पांच हजार रुपए थी। इसी क्रम में मोहम्मद अली पर भी गॉट ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम पुस्तक का प्रकाशन किया गया था,जिसकी कीमत एक लाख 37 हजार रुपए थी । जहां तक सचिन का सवाल है ,उनके संबंध में ऑस्ट्रेलिया के लेखक पीटर मुरे ने मास्टर फुल नामक पुस्तक लिखी थी। इसकी भारत में ढाई लाख एवं विदेश में तीस हजार प्रतियों की बिक्री हुई थी। सचिन पर प्रकाशित होने वाली अगली पुस्तक भारत की सबसे महंगी पुस्तक होगी।