Kalka Shimla Railway International Heritage

भारत की एक और पर्वतीय रेल लाइन `कालका-शिमला रेलवे' को संयुक्त राष्ट्र की सांस्कृतिक संस्था `संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन' (यूनेस्को)  की विश्व धरोहर सूची में शामिल कर लिया गया है। कनाडा की क्यूबेक सिटी में संस्था की बैठक के बाद ब्रिटिशकाल में भारत की ग्रीष्मकालीन राजधानी रहे शिमला को जोड़ने वाली 19वीं सदी में निर्मित इस रेल लाइन  को विश्व धरोहर सूची में शामिल करने की मंजूरी दी गई। सूची में नौ अन्य देशों की इमारतों और स्थानों को भी शामिल किया गया।