खुली धोखाधड़ी - वामदल
विश्वास मत हासिल करने से पहले भारत केंद्रित सुरक्षा समझौते की मंजूरी के लिए आईएईए के पास जाने के सरकार के फैसले की कड़ी भर्त्सना करते हुए वाम दलों ने आज इसे देश से की गई नैतिक प्रतिबद्धता के साथ `खुली धोखाधड़ी' बताया। माकपा के महासचिव प्रकाश करात ने भाकपा के महासचिव ए. बी. बर्धन और अन्य वाम नेताओं की मौजूदगी में कहा `हम जानते हैं कि इस करार के खिलाफ कैसे लड़ा जाए और हम सरकार के लिए राजनीतिक रूप से असंभव बना देंगे कि वह इस करार पर आगे बढ़ सके।' करात ने कहा कि सरकार ने आईएईए के पास जाने से पहले संसद में विश्वास मत हासिल करने का जो आश्वासन दिया था उसका `खुला उल्लंघन किया है' जो न सिर्फ वामदलों बल्कि देश और जनता से किए गए नैतिक वायदे का भी स्तब्धकारी उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि देश के यह जान जाने के 24 घंटे के भीतर कि यह सरकार अल्पमत में आ गई है, मूल पा" को सार्वजनिक कर दिया गया। |
|