Daily Hindi Milap (South India No.1 Hindi News Paper publishing from Hyderabad) - http://www.hindimilap.com
राष्ट्रपति से मिले मनमोहन
http://www.hindimilap.com/articles/789/1/aaaaaaaaaa-aa-aaaa-aaaaaa/Page1.html
By विनय वीर
प्रकाशित 07/11/2008
 
Prathiba Patil and Manmohan Singh लेफ्ट के समर्थन वापसी के बाद पैदा हुए हालातों के बारे में अपना पक्ष रखने गए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल से मुलाकात का दौर खत्म हो गया है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति को विश्वास दिलाया कि संप्रग सरकार जल्द से जल्द . .

राष्ट्रपति से मिले मनमोहन
Prathiba Patil and Manmohan Singh

लेफ्ट के समर्थन वापसी के बाद पैदा हुए हालातों के बारे में अपना पक्ष रखने गए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल से मुलाकात का दौर खत्म हो गया है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति को विश्वास दिलाया कि संप्रग सरकार जल्द से जल्द बहुमत हासिल कर लेगी। बहुमत साबित करने के लिए विशेष सत्र बुलाए जाने की तारीख कल शाम तक तय हो जाएगी। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के बीच बातचीत का सिलसिला करीब 30 मिनट तक चला। दोनों की मुलाकात के बाद सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री बहुमत साबित करने को लेकर राष्ट्रपति के सामने काफी आश्वस्त नजर आए।

इस बीच खबर है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कल सुबह साढ़े दस बजे संप्रग की बैठक बुलाई है। संप्रग के घटक दलों की बैठक में यह विचार होगा कि संसद का विशेष सत्र कब बुलाया जाए। लेकिन, यह तय हो गया है कि कल शाम तक सत्र बुलाने की तारीख तय जरूर हो जाएगी। राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री को बातचीत करने के लिए आज शाम सवा सात बजे बुलाया था।

राष्ट्रपति से मिलने जाने के पहले भी प्रधानमंत्री ने बहुमत हासिल कर लेने का दावा किया था। सूत्रों के अनुसार मनमोहन सिंह अल्पमत सरकार को संकट से उबारने में जुटे हैं। सूत्रों ने बताया कि डॉ. मनमोहन सिंह सरकार बचाने को लेकर आश्वस्त हैं। वे अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) की बैठक से पहले बहुमत हासलि कर लेंगे। बहुमत हासिल करने के बाद ही आईएईए में आगे बढ़ेंगे।