Daily Hindi Milap (South India No.1 Hindi News Paper publishing from Hyderabad) - http://www.hindimilap.com
बाल-बाल बचे संजय और अक्षय
http://www.hindimilap.com/articles/824/1/aaa-aaa-aaa-aaaa-aa-aaaaa/Page1.html
By विनय वीर
प्रकाशित 07/13/2008
 
Bollywood Actors Sanjay Dutt and Akshay Kumar बहामास में शूटिंग के दौरान बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त, अक्षय कुमार और कैमरामैन पीटर जुकैरिनी दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गए हैं। आने वाली इस फिल्म `ब्लू' में पानी के अंदर का एक दृश्य फिल्माया जा रहा था।

बाल-बाल बचे संजय और अक्षय
Bollywood Actors Sanjay Dutt and Akshay Kumar

बहामास में शूटिंग के दौरान बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त, अक्षय कुमार और कैमरामैन पीटर जुकैरिनी दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गए हैं। आने वाली इस फिल्म `ब्लू' में पानी के अंदर का एक दृश्य फिल्माया जा रहा था। इस दृश्य में पानी के एक जहाज में विस्फोट करना था। इसके लिए संजय, अक्षय और पीटर को पानी के 50 फुट अंदर जाना था, लेकिन पानी के अंदर होने की वजह से योजना के मुताबिक विस्फोट नहीं हो पाया और फिल्म से जुड़े सदस्यों के बीच अफरातफरी मच गई।

एक रिलीज के अनुसार दिमाग का इस्तेमाल करते हुए कैमरामैन पीटर संजय और अक्षय को साथ लेकर वहाँ से बाहर निकल आए। अष्टविनायक सिनेविजन निर्मित एक्शन थ्रिलर फिल्म `ब्लू' अब तक की सबसे महंगी फिल्म होगी। एंथनी डिसूजा निर्देशित इस फिल्म में लारा दत्ता, कैटरीना कैफ और जाएद खान भी अभिनय कर रहे हैं।