BJP Supremo Lal Krishna Advani

राम मंदिर निर्माण आंदोलन के लगभग दो दशक बाद उसका नेतृत्व करने वाले भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी ने आज स्वीकार किया कि उस दौरान लगाया गया, यह नारा गलत था कि `जो हिन्दू हित की बात करेगा वही देश पर राज करेगा।'

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार आडवाणी ने पार्टी की ओर से यहाँ आयोजित मुस्लिम महिलाओं के सम्मेलन में यह बात कही। उन्होंने कहा, `उस नारे से ऐसा भाव निकलता है कि भाजपा केवल हिन्दुओं का ही भला चाहती है। हालाँकि यह सच नहीं है कि हम केवल देश के 82 प्रतिशत लेगों (हिन्दुओं) का भला चाहते हैं। हम 100 प्रतिशत लोगों का भला चाहते हैं।'

उन्होंने कहा कि चूंकि हम केवल हिन्दुओं का नहीं, बल्कि अल्पसंख्यकों सहित सभी का भला चाहते हैं, इसलिए `यह नारा "ाrक नहीं है कि `जो हिन्दू हित की बात करेगा, वही देश पर राज करेगा', बल्कि उसकी जगह भाजपा का यह नारा होना चाहिए `जो राष्ट्र हित की बात करेगा वही देश पर राज करेगा।'