Daily Hindi Milap (South India No.1 Hindi News Paper publishing from Hyderabad) - http://www.hindimilap.com
एक बूँद स्याही की करामात
http://www.hindimilap.com/articles/835/1/aa-aaaa-aaaaaa-aa-aaaaaa/Page1.html
By विनय वीर
प्रकाशित 07/14/2008
 
art with ink ए ड्रॉप ऑफ इंक मे मेक ए मिलियन थिंक'' का सीधा अर्थ तो यही है कि एक बूँद स्याही से जो कुछ लिखा जाए वह अनेक पाठकों को प्रेरित कर सकता है। उनमें नई प्रेरणा, नई आशा, नई शक्ति, स्फूर्ति एवं साहस...

एक बूँद स्याही की करामात
art with ink

``ए ड्रॉप ऑफ इंक मे मेक ए मिलियन थिंक'' का सीधा अर्थ तो यही है कि एक बूँद स्याही से जो कुछ लिखा जाए वह अनेक पाठकों को प्रेरित कर सकता है। उनमें नई प्रेरणा, नई आशा, नई शक्ति, स्फूर्ति एवं साहस भरकर उन्नति के मार्ग पर प्रशस्त कर सकता है। लेकिन वृहत तौर पर देखें तो इस बात का बड़ा गूढ़ अर्थ भी है।

मसलन, एक बूँद स्याही को ही ले लो। यह चित्रकारी में भी नई कला दृष्टि का विकास कर सकती है। सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक बालिका ने खेल-खेल में अपनी अभ्यास पुस्तिका के एक पन्ने को बीच से मोड़कर उस पर कलम (फाउंटेन पेन) से कुछ बूँदें स्याही की डाली और कागज को पुन बीच से मोड़ दिया। फिर इसे दबाकर, वापस फैलाकर, सुंदर कलाकृतियों का निर्माण कर डाला। वास्तव में कलाकृति की सुंदरता बूँदों को डालते समय कुछ आकृतियों के रूप दिए जाने पर निर्भर करती है।