विशेष श्रेणीइस लेख को |
लिखे ईसा, पढ़े मूसा
एक गाँव में एक मजदूर रहता था। एक बार उसे अपने गाँव में मजदूरी नहीं मिली तो वह दूसरे गाँव में मजदूरी करने लगा। उस गाँव में मजदूरी करते-करते उसे बहुत दिन बीत गए। उसने सोचा - मैं तो यहाँ ठीक हूँ लेकिन मेरी घरवाली और बच्चे वहाँ परेशान होंगे। अब मुझे अपने घरवालों को पत्र लिख देना चाहिए। पर पत्र लिखूँ तो कैसे लिखूँ? पढ़ा-लिखा तो हूँ नहीं। एक रोज वह गाँव के एक पढ़े-लिखे आदमी के पास गया। वह उससे बोला, ``मुंशी जी, मैंने सुना है कि गाँव के सभी लोगों के आप ही पत्र लिखते हैं।'' मुंशी बोला, ``तुमने ठीक ही सुना है। सारे गाँव के लोग मुझसे ही पत्र लिखवाते हैं।'' मजदूर ने कहा, ``एक पत्र मेरे लिए भी लिख दीजिए।'' मुंशी, ``मेरे पाँव में दर्द है। मैं तुम्हारी चिट्ठी नहीं लिख सकता।'' मजदूर, ``मुंशी जी, चिट्ठी तो हाथ से लिखी जाती है?'' मुंशी, ``हाँ, तुम ठीक कह रहे हो।'' मजदूर, ``तो फिर?'' मुंशी, ``तो फिर क्या? मैं चिट्ठी लिखता हूँ तो मुझे ही वहाँ जाकर चिट्ठी पढ़नी भी पड़ती है। मेरा लिखा और कोई नहीं पढ़ सकता।'' इस पर मजदूर बोला, ``खुद ही लिखें और खुद ही जाकर पढ़ें। ओहो! यह तो वही बात हुई कि लिखे ईसा, पढ़े मूसा।'' तभी से यह कहावत प्रचलित हो गई। बुकमार्क किजिए
इस लेख से सम्बंधीतपाठकों के भाव |
|