प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मंगलवार को कहा कि महँगाई पर काबू पाना और विकास दर की गति को बनाए रखना सरकार के सामने एक बड़ी चुनौती है। यहाँ संपादकों से बातचीत में प्रधानमंत्री ने महँगाई पर नियंत्रण पा लेने की आशा व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने कई कठोर कदम उठाए हैं। राष्ट्रीय टेलीविजन के मुताबिक उन्होंने कहा कि यह कोई विशेष महँगाई नहीं है।

इसके पीछे अंतर्राष्ट्रीय कारक हैं। पिछले महीने की 28 तारीख को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान महँगाई की दर बढ़कर 11.89 फीसदी हो गई थी, जबकि औद्योगिक विकास की दर पिछले छह साल के सबसे न्यूनतम स्तर 3.8 फीसदी पर आ गई। महँगाई के कारण अर्थशास्त्रियों ने वार्षिक विकास की दर आठ फीसदी पर आ जाने की संभावना व्यक्त की है। पिछले साल विकास की दर नौ फीसदी थी।