विशेष श्रेणीइस लेख को |
सिमी का कार्यकर्ता गिरफ्तार
नगर पुलिस ने कल रात स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) के कार्यकर्ता मो. मेहिद यासर को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी सैदाबाद क्षेत्र से की गई। मीडिया इंडिया के अनुसार, यासर (28) तहरीक तेहफूज शरियत-ए-इस्लाम (टीटीएसआई) के दक्षिण प्रमुख नसीरुद्दीन का दूसरा बेटा है। नसीरुद्दीन गुजरात के पूर्व गृह-मंत्री हरेन पांड्या की हत्या में सह-अभियुक्त है तथा इस समय जेल में हैं। ज्ञातव्य है कि 26 मार्च, 2003 को नलगोण्डा जिला निवासी असगर अली ने श्री पाड्या की हत्या कर दी थी। नसीरुद्दीन के पहले बेटे नासर को तीन महीने पहले सिमी से संबंध के आरोप में कर्नाटक पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बताया जाता है कि हैदराबाद तथा नलगोण्डा आईएसआई समर्थित संगठनों के लिए पनाहगाह बनता जा रहा है। यासर की गिरफ्तारी के विरोध में असामाजिक तत्व सैदाबाद तथा याकूतपुरा क्षेत्रों में हिंसा पर उतारू हो गए, जिससे इन क्षेत्रों में तनाव फैल गया। पुलिस ने यहाँ पिकेट बिठा दिए हैं। |
|