विशेष श्रेणीइस लेख को |
पिघला हिमलिंग
दक्षिण कश्मीर के हिमालय की गोद में बसे अमरनाथ पवित्र गुफा में स्थित हिम शिवलिंग पूरी तरह से पिघल गया है। अमरनाथ श्राइन बोर्ड के सूत्रों आज इसका खुलासा किया है। श्राइन बोर्ड अथॉरिटी द्वारा नियमों के उल्लंघन के संदर्भ में जारी एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया गया है कि पवित्र गुफा में ज्यादा लोगों के जमा होने से यह नौबत आई है। रिपोर्ट के अनुसार अमरनाथ यात्रा को 18 जुलाई से शुरु होना था, लेकिन इसे एक माह पूर्व ही शुरु कर दिया गया। इसके अलावा वर्ष 2007 में जारी गुप्ता आयोग की रिपोर्ट में साफ तौर पर कहा गया था कि एक दिन में केवल 10 हजार लोगों को ही शिवलिंग के दर्शन की अनुमति दी जानी चाहिए। ताकि शिवलिंग के आस-पास लोगों के जमावड़ा कम हो और गर्मी से शिवलिंग को बचाया जा सके। लेकिन इन नियमों को दरकिनार करते हुए गुफा में एक दिन में दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं को प्रवेश की अनुमति दी गई।सूत्रों के अनुसार गुप्ता आयोग ने यह भी सुझाव दिया था कि प्रतिवर्ष तीन लाख लोगों को पवित्र गुफा में प्रवेश दिया जाना चाहिए। पर पिछले महीने यात्रा शुरु होने के बाद से अब तक लगभग पांच लाख श्रद्धालु शिवलिंग का दर्शन कर चुके हैं। |
|