सिद्धिविनायक तक पदयात्रा
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने परिवार के साथ आज सुबह प्रभादेवी स्थित सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की। सूत्रों ने बताया कि बच्चन ने अपने पुत्र अभिषेक व पुत्रवधू ऐश्वर्या के साथ अपने घर `जलसा' से रात दो बजे मंदिर के लिए पदयात्रा शुरू की। वे सूर्योदय से पूर्व मंदिर पहुँचे और वहाँ `ककड़ आरती' में भाग लिया। सुपरस्टार के मंदिर आगमन के कारण मुंबई और आसपास के इलाकों से मंदिर में दर्शन के लिए पहुँचे हजारों श्रद्धालुओं को करीब एक घंटे तक रोक दिया गया और वे लंबी कतारें बाँधे खड़े रहे। हर मंगलवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालू दूर-दूर से चलकर भगवान के दर्शनों के लिए इस मंदिर में आते हैं, व्येंकि यह दिन भगवान गणेश का दिन माना जाता है। सूत्रों ने बताया कि सलेटी रंग का ट्रैक सूट पहने अमिताभ अपने घर `प्रतीक्षा' से कार में अपने दूसरे घर `जलसा' गये और वहाँ से अभिषेक और ऐश्वर्य को लेकर पैदल मंदिर गये। जया बच्चन सीधे मंदिर पहुँची थीं। दो घंटे की पदयात्रा के दौरान बच्चन के सुरक्षाकर्मी और पुलिस अधिकारियों का एक समूह भी उनके साथ था। उनके साथ प्रसिद्ध अभिनेता अनुपम खेर के पुत्र सिकंदर खेर भी थे। खेर जल्द ही रूपहले पर्दे पर अभिनेता के तौर पर अपने कॅरियर का आगाज करने वाले हैं। उनकी `समर 2007' और `वुडस्टाप विला' शीघ्र ही रिलीज होने वाली है। ऐश्वर्या पहली बार अपने पति और सास-श्वसुर के साथ सिद्धिविनायक के दर्शन करने आईं । जल्द ही पति अभिषेक और श्वसुर अमिताभ के साथ रामगोपाल वर्मा निर्देशित उनकी फिल्म `सरकार राज' प्रदर्शित होने वाली है। हालाँकि देर रात अपने ब्लाग पर बच्चन ने अपनी आगामी फिल्म `अलादीन' में अपने नए लुक को पोस्ट किया। उन्होंने अपने ब्लाग पर लिखा `करीब मध्यरात्रि है और मैं पैदल सिद्धिविनायक मंदिर जाने के लिए तैयार हो रहा हूँ। कल मंगलवार है और गणेश की विशेष आरती। अद्भुत क्षण सैकड़ों मुंबईवासी भव्तिभाव और निष्कपटभाव से यहाँ नंगे पाँव चलपर आते हैं। यह एकता और एकत्व का जबर्दस्त अहसास है।' |
|