विशेष श्रेणीइस लेख को |
नक्सली हमले में 24 पुलिसकर्मी मरे
उड़ीसा के मल्कानगिरी में पुलिस वैन पर हुए नक्सली हमले में करीब 24 जवानों की मौत हो गई है। यह हमला मल्कानगिरी से करीब 32 किमी दूर एक गांव में हुआ। जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने कल यहां के एक नेता के घर हमला किया था। कल के हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई। लेकिन, यह पता चला था कि नक्सलियों ने नेता के घर के आसपास विस्फोटक बिछा दिये। स्पेशल पुलिस ग्रुप के जवान वहाँ का जायजा लेने जा रहे थे। रास्ते में ताक लगाए नक्सलियों ने हमला कर दिया। इससे 24 जवानों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गौरतलब है कि यहीं पर गत 29 जून को उड़ीसा के सुदूर मालीगुड़ा में नक्सली फायरिंग के दौरान चित्रकोंडा जलाशय में एक नौका पलटने से डूबे आंध्र-प्रदेश पुलिस के कम से कम 50 जवानों में से 20 को बचा लिया गया है। |
|