विशेष श्रेणीइस लेख को |
कर्नाटक : किसानोन्मुख बजट
किसानों के नाम पर पद की शपथ ग्रहण करने वाले कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने अपना किसानोन्मुख बजट पेश किया। भाजपा सरकार का पहला और येदियुरप्पा द्वारा प्रस्तुत यह उनका तीसरा बजट है, जिसमें उन्होंने किसानों के हितार्थ घोषणाओं की झड़ी लगा दी। इन बजट घोषणाओं में एक अगस्त से सिंचाई के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले 10 हार्स पॉवर पंपसेट के लिए बिजली मुफ्त मिलेगी और सरकार इस मद में 2050 करोड़ रुपये खर्च करेगी। मुख्यमंत्री ने प्रति किसान परिवार को बीज बोने और उर्वरकों के लिए 1,000 रुपये की इमदाद देने की घोषणा की। इस मद के लिए 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। किसानों को दिये जाने वाले कर्ज पर ब्याज दर 4 प्रतिशत से घटाकर 3 प्रतिशत कर दी गयी। इसका लाभ किसानों के अतिरिक्त मछुआरों और बुनकरों को भी मिलेगा। मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने कृषि विकास के लिए कृषि मिशन के गठन का भी प्रस्ताव रखा है। उन्होंने 500 करोड़ रुपये के एक `रिवाल्विंग फंड' की भी घोषणा की। इसके अतिरिक्त आर्गेनिक खेती के लिए 1,000 गाँवों में प्रति परिवार 2,000 टन की इमदाद, 90 हजार ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए मानदेय, स्व-सहायता समूहों के लिए 6 प्रतिशत इमदाद और आश्रय गृहों की इमदाद 25 हजार से बढ़ाकर 40,000 करने और दुग्ध उत्पादकों को प्रतिलीटर 2 रुपये की प्रोत्साहन राशि आदि देने की घोषणा की। इन घोषणाओं के अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ नागरिकों (65 वर्ष या ऊपर) के लिए बस किराये में 25 प्रतिशत की रियायत देने की भी घोषणा की। लाइफटाइम टैक्स में वृद्धिदुपहिया वाहनों को छोड़कर सभी मोटर वाहनों के लिए लाइफटाइम टैक्स में वृद्धि की घोषणा मुख्यमंत्री ने की। गौरतलब है कि उपरोक्त बजट आगामी आठ महीनों के लिए है। मुख्यमंत्री द्वारा घोषित वृद्धि इस प्रकार है- 5 लाख तक के मूल्य वाले वाहनों पर लाइफटाइम टैक्स 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत और 5 लाख से 10 लाख की कीमत वाले वाहनों पर यह वृद्धि 11 से 13 प्रतिशत है, जबकि 10 लाख से अधिक कीमत वाले वाहनों पर वृद्धि 14 से 16 प्रतिशत की गयी है। बुकमार्क किजिए
इस लेख से सम्बंधीतपाठकों के भाव |
|