Mayavati

संसद में 22 जुलाई को होने वाले विश्वास मत के दौरान संप्रग सरकार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। तेलंगाना राष्ट्रीय समिति (टीआएस) के बाद आंध प्रदेश की एक अन्य पार्टी तेलगू देशम पार्टी (टीडीपी) मायावती के साथ जाने के संकेत मिल रहे हैं। टीडीपी के नेता येरान नायडू ने कहा है कि उन्हें बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती के प्रधानमंत्री बनने पर कोई ऐतराज नहीं है।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को टीडीपी के नेता मायावती से मिलने वाले हैं। इस नजरिए से टीडीपी के बयान को काफी अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि टीडीपी का यूँ माया के साथ जाना कांग्रेस के लिए मुश्किल का कारण बन सकता है। इससे पहले टीआरएस ने भी प्रधानमंत्री के रूप में मायावती का नाम प्रस्तावित किया है।