Kismat Connection New movie release in bollywood

अजीज मिर्जा पाँच साल के लंबे गैप के बाद एक बार फिर से नई फिल्म `किस्मत कनेक्शन' के साथ मैदान में हैं। गौरतलब है कि उनकी आखिरी फिल्म 2003 में शाहरुख खान और रानी मुखर्जी की `चलते-चलते' आई थी।

खास बात यह है कि अजीज की यह पहली ऐसी फिल्म है, जिसमें शाहरुख खान मौजूद नहीं हैं। अजीज के नए हीरो शाहिद कपूर और उनके अपोजिट विद्या बालन हैं। ऐसे में शाहरुख और शाहिद में तुलना होना बिल्कुल जायज है। इस बार आपके फेवरिट हीरो शाहरुख खान फिल्म में नहीं हैं? इसके जवाब में अजीज कहते हैं, ``यह बिल्कुल सही है कि शाहरुख मेरे पसंदीदा हीरो हैं। मैंने पहले `किस्मत कनेक्शन' की क्रिप्ट शाहरुख और जूही चावला को सुनाई थी।

क्रिप्ट सुनकर जूही ने कहा कि अगर शाहरुख की उम्र 15-20 साल कम होती, तो यह फिल्म उनके लिए बिल्कुल परफेक्ट रहती। इसलिए आपको उनकी जगह किसी यंग एक्टर को लेना चाहिए।'' आपने शाहरुख की जगह शाहिद को ही क्यों सिलेक्ट किया? तो अजीज ने कहा, ``मेरी नजर में शाहरुख और शाहिद दोनों हार्ड वर्किन्ग हैं और अच्छे एक्टर हैं। उनका एनर्जी लेवल काफी हाई है। उनसे मैं बिना किसी झिझक के रीटेक के लिए कह सकता हूँ। अगर दोनों में कोई फर्प है, तो सिर्प यह कि शाहरुख काफी लंबी पारी खेल चुके हैं और शाहिद ने अभी करियर स्टार्ट किया है।