विशेष श्रेणीइस लेख को |
आसाराम बापू - विरोध जारी समर्थकों से पिटे मीडियाकर्मी
आसाराम बापू के आश्रम के दो बच्चों की मौत का मामला गरमाता ही जा रहा है। लोगों ने आज आसाराम बापू के खिलाफ अहमदाबाद में जमकर प्रदर्शन किया, बसों और गाड़ियों में तोड़-फोड़ की। इधर कुछ बापू समर्थकों ने मीडियाकर्मियों की पिटाई कर दी। आईबीएन-7 के साथ-साथ दूसरे समाचार चैनल की ओबी वैन को तोड़कर तहस-नहस कर दिया गया। इन साधकों ने अपनी हिंसा का निशाना महिला पत्रकारों को भी बनाया। बापू के साधकों ने आईबीएन-7 की ओबी वैन के साथ ही दूसरे चैनेल की ओबी वैन को तोड़कर तहस-नहस कर दिया गया। इन साधकों ने अपनी हिंसा का निशाना महिला पत्रकारों को भी बनाया। सबसे बड़ी बात है कि जब बापू के साधक मीडिया को अपनी हिंसा का निशाना बना रहे थे। उस समय पुलिस मूकदर्शक बनकर सबकुछ देख रही थी। एक तरफ बापू सभी लोगों को शांति और संयम का पाठ पढ़ाते हैं और दूसरी तरफ उनके साधक मीडिया पर हमला करते हैं। उनके इस हमले से कई मीडियाकर्मी घायल हो गए हैं। आसाराम बापू के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में लोगों ने चार गाडियों को निशाना बनाते हुए उसमें आग लगा दी है। बापू से नाराज लोग पुलिस को भी अपना निशाना बना रहे हैं, पुलिस पर पथराव विया जा रहा है। सभी लोग बापू के आश्रम में दो बच्चों रहस्यमय ढंग से हुई मौत की वजह से नाराज हैं और इस पूरे मामले की पुलिस से निष्पक्ष तरीके से जाँच करने की मांग कर रहे हैं। पिछले 15 दिनों से इस पूरे मामले को लेकर अहमदाबाद और सूरत में प्रदर्शन विया जा रहा है। लेकिन राज्य सरकार इस पूरे प्रकरण पर चुप्पी साधे हुए है। इसके पूर्व आश्रम के विरोधियों ने आसाराम बापू के चित्र को जलाने के साथ ही आश्रम की तरफ जा रहे लोगों को रोकने की कोशिश की। अहमदाबाद के रानिप और सबारमती इलाकों में स्थिति काफी तनावपूर्ण है। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस के साथ ही एसआरपी की बटालियन भी बुला ली गई है। रास्ता जाम करने और बसों को तोड़-फोड़ से रोकने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी विया है। अहमदाबाद के कुछ इलाकों में बच्चों की मौत की निष्पक्ष जांच को लेकर व्यापारियों ने अपने कारोबार बंद रखे हैं। दूसरी तरफ आज आसाराम बापू मृतक बच्चों के परिवारवालों से मिलने और उन्हें सांत्वना देने के लिए गए। उन्होंने परिवार वालों को कुछ सामान भी भेंट विया। बाद में बच्चों के परिजनों ने बापू द्वारा दिए गए सामानों को जला डाला। इधर मृतक बच्चों के दोनों पिता का मौनव्रत धरना आज भी जारी है। उनकी मांग है कि इस पूरे मामले की सरकार को निष्पक्ष जांच करानी चाहिए। आसाराम बापू ने इस पूरे मामले पर फिर से अपनी जुबान खोली है और उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ भ्रामक प्रचार विया जा रहा है, विदेशी शत्तियां हमारे समाज के साधु-सन्तों को बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं। बुकमार्क किजिए
|
|