Daily Hindi Milap (South India No.1 Hindi News Paper publishing from Hyderabad) - http://www.hindimilap.com
परमानंद झा नेपाल के उप-राष्ट्रपति बने
http://www.hindimilap.com/articles/892/1/aaaaaaa-aa-aaaaa-aa-aa-aaaaaaaaaa-aaa/Page1.html
By विनय वीर
प्रकाशित 07/20/2008
 
Parmanand Jha became the vice-president of Nepal मधेशी जनाधिकार फोम (एमजेएफ) के परमानंद झा को आज नेपाल का उप-राष्ट्रपति चुन लिया गया। श्री झा ने माओवादी उम्मीदवार शांता श्रेष्ठ को हराया। श्री झा को 578 में से कुल 305 सांसदों का समर्थन मिला। इस बीच राष्ट्रपति पद के लिये दोबारा . .

परमानंद झा नेपाल के उप-राष्ट्रपति बने
Parmanand Jha became the vice-president of Nepal

मधेशी जनाधिकार फोम (एमजेएफ) के परमानंद झा को आज नेपाल का उप-राष्ट्रपति चुन लिया गया। श्री झा ने माओवादी उम्मीदवार शांता श्रेष्ठ को हराया। श्री झा को 578 में से कुल 305 सांसदों का समर्थन मिला। इस बीच राष्ट्रपति पद के लिये दोबारा मतदान कराया जायेगा।

राष्ट्रपति पद के लिये नेपाली कांग्रेस, सीपीएन, यूएमएल, और एमजेएफ के साझा उम्मीदवार डॉ. रामबरन यादव और माओवादी समर्थक रामराज प्रसाद सिंह के बीच कांटे का मुकाबला है। डॉ. यादव को कुल 294 मत मिले, जबकि माओवादी उम्मीदवार को 283 मत मिले। डॉ. यादव को राष्ट्रपति बनने के लिये चार और मतों की जरूरत है। इसलिये राष्ट्रपति पद के लिये दोबारा मतदान कराया जायेगा।