विशेष श्रेणीइस लेख को |
सरकार गिरने पर चुनाव चाहती है भाजपा
भाजपा ने संप्रग सरकार गिरने की स्थिति में बसपा सुप्रिमो मायावती को प्रधानमंत्री बनाने के भाकपा के प्रस्ताव को आज खारिज कर दिया। उसने कहा कि इस पद के लिए उसके उम्मीदवार लालकृष्ण आडवाणी ही हैं और वैकल्पिक सरकार की बजाय वह चुनाव चाहेगी। मनमोहन सिंह सरकार गिरने की हालत में मायावती को प्रधानमंत्री बनाने की भाकपा महासचिव ए.बी. बर्धन की पेशकश पर भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर ने यहाँ संवाददाताओं से कहा `सरकार गिरी तो चुनाव होंगे। आडवाणी हमारे प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हैं।' लोकसभा के अंक गणित के हिसाब से संप्रग सरकार गिरने की स्थिति में भाजपा के सहयोग के बिना कोई नयी सरकार नहीं बन सकती। यह कहे जाने पर कि क्या भाजपा नहीं चाहती कि `दलित की बेटी' प्रधानमंत्री बने उन्होंने कहा `भाजपा ने ही उन्हें पहले मुख्यमंत्री बनाया था।' जावड़ेकर ने इन खबरों को गलत बताया कि आडवाणी ने भी वाम दलों को यह आश्वासन दिया है कि 22 जुलाई को अगर सरकार विश्वास प्रस्ताव पर समर्थन नहीं जुटा पाई तो मायवती को प्रधानमंत्री बनाने में वह सहयोग करेंगे। सरकार गिरने की स्थिति में मायावती को प्रधानमंत्री बनाने के बर्धन और कुछ अन्य नेताओं के सुझाव पर भाजपा प्रवक्ता ने कहा `लोकतंत्र में सभी को अपनी राय रखने की आज़ादी है।' वाम दलों के अलावा तेदेपा के चन्द्रबाबू नायुडू और तेरास के. चन्द्रशेखर राव ने भी मायावती को प्रधानमंत्री बनाने पर सहमति जताई है। बुकमार्क किजिए
इस लेख से सम्बंधीतपाठकों के भाव |
|