विशेष श्रेणीइस लेख को |
सेना पर हमला - 15 शहीद
कश्मीर में आतंकियों ने आज शाम सेना के काफिले को बारूदी सुरंग को विस्फोट से उड़ा कर 15 जवानों की जान ले ली है। 25 से अधिक जवान गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। सेना प्रवक्ता ने 12 सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि की है। आतंकी गुट हिज्बुल मुजाहिदीन ने इस विस्फोट की जिम्मेदारी ली है। आतंकियों ने श्रीनगर-बारामुल्ला हाईवे पर श्रीनगर शहर से 17 किमी दूर नारवल के इलाके में सेना के काफिले पर आईईडी से हमला किया। यह हमला शाम चार बजे के करीब हुआ। बारामुल्ला के पुलिस डीआईजी बी. श्रीनिवासन के बकौल जब यह बारूदी सुरंग का विस्फोट हुआ, उस समय सेना का श्रीनगर से बारामुल्ला जा रहा था। सेना प्रवक्ता ने बताया कि प्रारंभिक जाँच के मुताबिक, आतंकियों ने रिमोट कंट्रोल से इस बारूदी सुंग में विस्फोट किया था। प्रवक्ता का कहना था, इस काफिले में शामिल एक बस के परखच्चे उड़ गए जिस कारण 12 जवानों की मौत हो गई। हालाँकि तीन अन्य जवानों की मौत अस्पताल ले जाते समय हो गई। मरने वालों में कुछ अफसर भी शामिल हैं। 25 से अधिक सैनिकों के जख्मी हालत में आस-पास के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया था, जिसमें से 10 की हालत नाजुक बताई जा रही थी। बारूदी सुरंग का विस्फोट इतनी शक्तिशाली था कि इसकी आवाज 10 य्ह्रमद्व दूर तक सुनाई दी थी और सेना के काफिले में शामिल कई अन्य वाहनों को भी जबर्दस्त क्षति पहुँची थी। आस-पास के घरों के शीशे भी चटक गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ऐसा लगा था, जैसे भूकंप आ गया हो। हमले की जिम्मेदारी कश्मीर के सबसे बड़े और सबसे शक्तिशाली आतंकी गुट हिज्बुल मुजाहिदीन ने एक स्थानीय न्यूज एजेंसी को फोन कर कबूल की है। आतंकियो की ओर से एक लंबे अर्से के बाद सैनिक काफिले के इस तरह से निशाना बनाया गया है। सेना पहले ही आतंकी हमले बढ़ने की चेतावनी दे रही थी। बुकमार्क किजिए
इस लेख से सम्बंधीतपाठकों के भाव |
|