विशेष श्रेणीइस लेख को |
गैर-कांग्रेसी सरकार बनाने की कोशिश करेंगे : तेरास
तेरास प्रमुख के. चंद्रशेखर राव ने आज मायावती से मुलाकात की और कहा कि तीसरा मोर्चा गैर-कांग्रेसी सरकार बनाने की कोशिश करेगा, जिसमें बसपा प्रमुख संभावित प्रधानमंत्री की उम्मीदवार होंगी। लोकसभा में तीन सांसदों वाले राव ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर यह कहते हुए हमला किया कि वह अलग तेलंगाना राज्य नहीं बनने देना चाहतीं। आंध्र-प्रदेश से अलग तेलंगाना राज्य बनाने के लिए संघर्ष कर रहे राव ने उत्तर-प्रदेश की मुख्यमंत्री के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से कहा `बहन जी (मायावती) ने तेलंगाना के लिए हमेशा कामना की है।' बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने 22 जुलाई के विश्वास मत से संबंधित चर्चा की और संसद में सरकार को परास्त कर सकने के उपायों के बारे में विचार किया। मायावती के प्रधानमंत्री बनने की संभावनाओं के बारे में पूछने पर राव ने कहा, `यह एक खुशी का क्षण होगा। मैं पहला व्यक्ति था, जिसने उनके प्रधानमंत्री बनने के बारे में सुझाव दिया।' सोनिया गांधी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि वह तेलंगाना नहीं बनने देना चाहतीं। राव ने कहा, `दो दिन पहले नेल्लूर में अपने भाषण में उन्होंने कहा `जय आंध्रा'।' बुकमार्क किजिए
इस लेख से सम्बंधीतपाठकों के भाव |
|