विशेष श्रेणीइस लेख को |
नायुडू ने की मायावती से मुलाकात
तेलुगु देशम पार्टी के नेता चन्द्रबाबू नायुडू ने आज कहा कि तेदेपा और बसपा संसद में परमाणु करार का विरोध करने के लिए साझा रणनीति पर काम कर रही है। नायुडू ने यहाँ बहुजन समाज पार्टी की नेता और उत्तर-प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती से करीब पौने दो घंटे की मुलाकात के बाद संवाददाताओं से कहा कि हम लोग परमाणु करार का विरोध कर रहे हैं और संसद में भी इसका विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि संसद के विशेष सत्र के दौरान परमाणु करार का विरोध करने के लिए तेदेपा और बसपा संयुक्त रणनीति पर काम कर रही है। संसद में कांग्रेस नेतृत्व वाली संप्रग सरकार के शक्ति परीक्षण के तीन दिन पहले चन्द्रबाबू नायुडू की बसपा प्रमुख मायावती से हुई इस मुलाकात को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। तदेपा के लोकसभा में पाँच सदस्य है और इसने संप्रग सरकार द्वारा पेश किये जाने वाले विश्वास मत का विरोध करने का निर्णय किया है। नायुडू ने एक सवाल के जवाब में कहा कि यूएनपीए में मायावती की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। भाकपा महासचिव ए. बी. बर्धन की इस टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर कि मायावती देश की प्रधानमंत्री हो सकती हैं नायुडू ने कहा `क्यों नहीं हो सकतीं।' बुकमार्क किजिए
इस लेख से सम्बंधीतपाठकों के भाव |
|