Prime Minister of India Dr. Manmohan Singh

कांग्रेस ने आज कहा कि प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह 22 जुलाई को निश्चय ही विश्वासमत हासिल कर लेंगे और उनके इस्तीफा देने का कोई सवाल ही नहीं है। कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख एम. वीरप्पा मोइली ने आज यहाँ संवाददाताओं के सवालों पर कहा, `प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के इस्तीफा देने का सवाल ही नहीं उठता। वह आसानी से विश्वासमत हासिल कर लेंगे।'

उनसे पूछा गया था कि क्या विश्वासमत हासिल करने का भरोसा न होने पर प्रधानमंत्री 22 जुलाई से पहले इस्तीफा दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के पास विश्वासमत हासिल करने के लिए पर्याप्त सांसदों का समर्थन है। पार्टी को ऐसी सूचना भी मिली है कि शिव सेना, अकाली दल तथा भारतीय जनता पार्टी के कुछ सांसद विश्वास मत प्रस्ताव पर मतदान नहीं करेंगे, लेकिन उन्होंने इनके नाम बताने से इनकार किया। झारखंड मुक्ति मोर्चा के संबंध में श्री मोइली ने कहा कि अभी तक पार्टी संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन में शामिल है।

अभी विस्तार नहीं

लोकसभा में विश्वास मत से पहले छोटे दलों को लुभाने के लिए उनके कुछ नेताओं को केन्द्राrय मंत्रिपरिषद में शामिल करने की खबरों के बीच विश्वस्नीय सूत्रों ने आज कहा कि कैबिनेट का तुरंत विस्तार किए जाने की कोई योजना नहीं है।

इन सूत्रों ने कहा `जहाँ तक अभी का सवाल है हम कैबिनेट का विस्तार करने नहीं जा रहे हैं।'