Daily Hindi Milap (South India No.1 Hindi News Paper publishing from Hyderabad) - http://www.hindimilap.com
हॉट केक बनी प्रियंका
http://www.hindimilap.com/articles/900/1/aaa-aaa-aaa-aaaaaaaa/Page1.html
By विनय वीर
प्रकाशित 07/20/2008
 
Priyanka Chopra became hot cake इन दिनों प्रियंका चोपड़ा के सितारे बुलंदी पर हैं। प्रियंका चोपड़ा पर निर्माता निर्देशक भी कुछ ज्यादा ही मेहरबान दिखाई पड़ते हैं। `लव स्टोरी-2050' के बाद इस साल प्रियंका की एक-दो नहीं बल्कि करीब आधा दर्जन फिल्में रिलीज की कतार में हैं।

हॉट केक बनी प्रियंका
Priyanka Chopra became hot cake

इन दिनों प्रियंका चोपड़ा के सितारे बुलंदी पर हैं। प्रियंका चोपड़ा पर निर्माता निर्देशक भी कुछ ज्यादा ही मेहरबान दिखाई पड़ते हैं। `लव स्टोरी-2050' के बाद इस साल प्रियंका की एक-दो नहीं बल्कि करीब आधा दर्जन फिल्में रिलीज की कतार में हैं। `लव स्टोरी-2050' प्रियंका की हरमन के साथ पहली फिल्म थी और रीयल लाइफ की इस जोड़ी को परदे पर फिल्म की रिलीज से पहले ही इनता पसंद किया गया कि इसके प्रमोज देख कर ही निर्माताओं में इस जोड़ी के साथ फिल्में बनाने की उत्सुकता बढ़ गई।

अब तक कई बेहतरीन फिल्में बना चुके आशुतोष ने तो अपनी एक कॉमेडी मिश्रित लव स्टोरी के लिए इस दिलकश जोड़ी को फाइनल भी कर लिया। जहाँ तक प्रियंका की अन्य फिल्मों की बात है तो हाल ही में विशाल भारद्वाज ने भी प्रियंका को अपनी एक एक्शन प्रधान संगीतमय रोमांटिक फिल्म `कमीने' के लिए साइन कर लिया है, लेकिन इस फिल्म में प्रियंका के अपोजिट हरमन नहीं शाहिद कपूर होंगे। `डॉन' में शाहरुख के साथ नजर आई प्रियंका को फरहान अख्तर ने `डॉन-2' के लिए भी साइन कर लिया है। हालांकि चर्चा है कि इस भूमिका के लिए करीना कपूर सहित दूसरी अभिनत्रियों के नामों पर भी विचार चल रहा था लेकिन बाजी मारी प्रियंका ने। शाहरुख और प्रियंका स्टारर इस फिल्म के लिए अन्य महत्वपूर्ण भूमिकाओं में अर्जुन रामपाल और बोमन ईरानी को लिया गया है। फिल्म की कहानी वहीं से शुरू होगी, जहाँ `डॉन' में खत्म हुई थी।