Simply Sapne on Zee Next

`सिम्पली सपने' ज़ी नेक्स्ट पर प्रसारित होता है। इसका किरदार सोनिया खान बेहद लोकप्रिय है, जिसे रिद्धिमा तिवारी ने निभाया है। रिद्धिमा के पिछले कुछ दिन बेहद बुरे रहे। गर्म कॉफी से वे जल गई और पैर पर घाव हो गया जिसमें सेप्टिक हो गया। रिद्धिमा अपनी वजह से शूटिंग नहीं रोकना चाहती थी क्योंकि निर्माता को नुकसान होता, साथ ही टीवी की दुनिया में समय बहुत महत्वपूर्ण रहता है।

धारावाहिक में रिद्धिमा को ग्लैमरस दिखाया गया है। पैर के घाव को छिपाने के लिए उन्होंने गमबूट्स इस्तेमाल करने का निर्णय लिया। ये बूट उनकी ग्लैमरस छवि से मेल खाते थे। रिद्धिमा ने साबित किया कि जहाँ चाह वहाँ राह।