Daily Hindi Milap (South India No.1 Hindi News Paper publishing from Hyderabad) - http://www.hindimilap.com
करण की फिल्म में विवेक
http://www.hindimilap.com/articles/908/1/aaa-aa-aaaaa-aaa-aaaaa/Page1.html
By विनय वीर
प्रकाशित 07/20/2008
 
Vivek Oberoi in Karan Johar's Movie करण जौहर अपनी खुद की फिल्म के साथ-साथ अपने बैनर से अब कुछ और नयी फिल्में शुरू कर रहे हैं। उनके बैनर के लिए उनके सहायक तरुण मनसुखानी ने अपनी फिल्म `दोस्ताना' की शूटिंग शुरू कर दी है। अब रेनसिल डिसिल्वा उनके बैनर के लिए एक फिल्म का निर्देशन करेंगे।

करण की फिल्म में विवेक
Vivek Oberoi in Karan Johar's Movie

करण जौहर अपनी खुद की फिल्म के साथ-साथ अपने बैनर से अब कुछ और नयी फिल्में शुरू कर रहे हैं। उनके बैनर के लिए उनके सहायक तरुण मनसुखानी ने अपनी फिल्म `दोस्ताना' की शूटिंग शुरू कर दी है। अब रेनसिल डिसिल्वा उनके बैनर के लिए एक फिल्म का निर्देशन करेंगे।

करीना कपूर और सैफ अली खान की मुख्य भूमिका से सजी इस फिल्म के एक अहम रोल के लिए करण ने अभिनेता विवेक ओबराय को भी साइन किया है। `काल' की शूटिंग के दौरान करण और विवेक के बीच कुछ मतभेद गहरा गये थे, मगर शाहरुख खान के बीच-बचाव के चलते वे सारे मतभेद खत्म हो चुके हैं। करण की फिल्म में विवेक की यह एंट्री इस बात का पुख्ता संकेत है। फिलहाल रेनसिल डिसिल्वा का अहम परिचय यह है कि उन्होंने `रंग दे बसंती' की पटकथा लिखी थी।