Shilpa Shetty in her new movie Dostana

यूँ तो शिल्पा शेट्टी किसी फिल्म में आइटम नंबर करने को तैयार नहीं होती, पर जब करती हैं तो बन-ठन कर यूपी बिहार लूटने ही निकल पड़ती हैं। उस पर फिल्माया गया गाना `मैं आई हूँ यूपी-बिहार लूटने....' याद है न। अब इस बार उनका क्या लूटने का इरादा है यह तो करन जौहर की फिल्म `दोस्ताना' की रिलीज के बाद ही पता चलेगा।

दरअसल वे इस फिल्म में एक आइटम नंबर कर रही हैं , जिसको फिल्माने के लिए काफी पापड़ बेले गये हैं। बताया जा रहा है कि यह गाना फिल्म के शुरुआत में दिखाया जाएगा। उसके बाद वह फिल्म के किरदारों के बारे में बताना शुरू कर देंगी। तत्पश्चात फिल्म में उनका कहीं रोल नहीं है। फिल्म में अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम मुख्य रोल में दिखेंगे, जिनके साथ प्रियंका चोपड़ा का तड़का लगाया गया है।