वे केवल उन्नीस साल की हैं और एकता कपूर की चहेती अभिनेत्रियों की कतार में शामिल थीं, पर आज बड़े पर्दे पर पहले निर्देशक और अब अभिनेता बने फरहान अख्तर के साथ अपनी पहली फिल्म रॉक ऑन में नायिका बनी अभिनेत्री प्राची देसाई . .
वे केवल उन्नीस साल की हैं और एकता कपूर की चहेती अभिनेत्रियों की कतार में शामिल थीं, पर आज बड़े पर्दे पर पहले निर्देशक और अब अभिनेता बने फरहान अख्तर के साथ अपनी पहली फिल्म रॉक ऑन में नायिका बनी अभिनेत्री प्राची देसाई इस बात से नाराज हैं कि उन्हें अब भी एकता कपूर की दया पर निर्भर अभिनेत्री कहा जा रहा है।
नहीं। मैं केवल दो फिल्में कर रही हूँ और कसम से मैंने नहीं छोड़ा है। मैं तो बस केवल कुछ दिनों के लिए छुट्टी पर हूँ। (हंसती हैं)
(हंसती हैं) हाँ, मेरे लिए काफी चुनौती भरा भी है, पर मैं जानती हूँ कि वे कमाल के निर्देशक हैं। सो वे बेहतर अभिनेता भी साबित होंगे।
हाँ, उनकी फिल्म लाइफ पार्टनर के लिए बात हो रही है। इसमें भी फरहान अख्तर, गोविंदा, तुषार कपूर और जेनिला डिसूजा हैं। अभी उसके बारे में बात नहीं की जा सकती।
ऐसी बात नहीं है। ग्रेसी सिंह ने लगान से नयी परंपरा शुरू की थी। अब पहले जैसी बात नहीं रही।
मैं इस बात से नहीं डरती और बेहतर काम के लिए खतरे तो उठाने ही पड़ते हैं। जब मैंने झलक किया तो मैंने एकता से आग्रह किया कि मेरे शो की शूटिंग और डांस शो के बीच समय के लिए थोड़ा परिवर्तन कर दें। मैं खुश हूँ कि मुझे उनका सहयोग मिला। यदि फिल्म नहीं चली तो भी मैं उम्मीद करती हूँ कि उनका सहयोग मिलता रहेगा।