Daily Hindi Milap (South India No.1 Hindi News Paper publishing from Hyderabad) - http://www.hindimilap.com
आशानुरूप सफलता नहीं पाँचवीं पास को
http://www.hindimilap.com/articles/911/1/aaaaaaaa-aaaaa-aaaa-aaaaaaa-aaa-aa/Page1.html
By विनय वीर
प्रकाशित 07/20/2008
 
Not so Successful Shahrukh Khan's Kya Aap Panchvi Pas Se Tez Hai शाहरुख खान के टीवी शो `क्या आप पाँचवीं पास से तेज हैं?' के बारे में यह चर्चा तेजी से फैल रही है कि इस शो को बंद किया जा रहा है। इस शो को अपेक्षाकृत सफलता नहीं मिली है, इस वजह से जुलाई के अंत में इसका आखिरी एपिसोड प्रसारित किया जाएगा।

आशानुरूप सफलता नहीं पाँचवीं पास को
Not so Successful Shahrukh Khan's Kya Aap Panchvi Pas Se Tez Hai

शाहरुख खान के टीवी शो `क्या आप पाँचवीं पास से तेज हैं?' के बारे में यह चर्चा तेजी से फैल रही है कि इस शो को बंद किया जा रहा है। इस शो को अपेक्षाकृत सफलता नहीं मिली है, इस वजह से जुलाई के अंत में इसका आखिरी एपिसोड प्रसारित किया जाएगा। कार्यक्रम की असफलता की वजह इसका फॉर्मेट है, जो दर्शकों को पसंद नहीं आया। इसमें पूछे जाने वाले प्रश्न बेहद किताबी किस्म के हैं, जिसकी वहज से आम दर्शक इससे नहीं जुड़ पाए।

शाहरुख खान भी इसकी रेटिंग बढ़ाने में नाकामयाब रहे। सूत्रों के मुताबिक शाहरुख से 52 एपिसोड्स का करार था, लेकिन 36 एपिसोड्स के बाद ही इसकी शूटिंग खत्म कर दी जाएगी। पहले यह माना गया था कि आईपीएल स्पर्धा की वजह से इसे कामयाबी नहीं मिल पा रही है, लेकिन इस स्पर्धा के समाप्त होने के बावजूद इस शो की रेटिंग नहीं बढ़ी है।