Dr Jayant Patel

भारतीय मूल के शल्य चिकित्सक जयंत पटेल को ब्रिसबेन की एक अदालत ने सोमवार को सशर्त जमानत दे दी। उसे एक दर्जन से अधिक लोगों की हत्या के आरोप का सामना करने के लिए अमेरिका से प्रत्यर्पित कर आस्ट्रेलिया लाया गया है।

अमेरिकी नागरिक 58 वर्षीय पटेल को डाक्टर डेथ के नाम से जाना जाता है। वह मंगलवार सुबह जमानत पर रिहा होगा। मजिस्ट्रेट ब्रायन हाइन ने 20 हजार आस्ट्रेलियाई डालर के मुचलके पर उसे जमानत दी है। इससे पहले सोमवार सुबह पटेल अमेरिका के लास एंजिल्स से यहां कंतास एयरवेज के विमान से क्वींसलैंड की राजधानी पहुंचा। इसके बाद आस्ट्रेलियाई पुलिस ने उसे घेर लिया तथा पुलिस निगरानी कक्ष में ले जाया गया। इसके बाद पटेल को अदालत में पेश किया गया।