Sunjay Dutt's wife Manyata again in court

बालीवुड के मुन्नाभाई संजय दत्त और उनकी पत्नी मान्यता को एक बार फिर से अदालत में घसीटा गया है। मान्यता के पूर्व पति मेराज उर रहमान ने सत्र अदालत के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें कहा गया था कि उन दोनों का तलाक वैध है।

मेराज के वकील रवि मुंगेकर ने कहा कि सत्र अदालत का आदेश सुबूतों पर पूरी तरह गौर किए बिना सुनाया गया। उन्होंने कहा कि उनके मुवक्किल को सुबूत पेश करने का मौका भी नहीं दिया गया। इस मामले पर संभवत: बुधवार को जज अभय ओका की अदालत में सुनवाई होगी।

मेराज अभी आर्थर रोड जेल में बंद है। उसका कहना है कि 'खुला' के जरिए तलाक तभी जायज होगा, जब पति द्वारा दिया गया हो, लेकिन मैंने मान्यता को तलाक दिया ही नहीं है।