Daily Hindi Milap (South India No.1 Hindi News Paper publishing from Hyderabad) - http://www.hindimilap.com
अल्पमत सरकार से भी करार - यूएस
http://www.hindimilap.com/articles/923/1/aaaaaa-aaaaa-aa-aa-aaaa---aaaa/Page1.html
By विनय वीर
प्रकाशित 07/22/2008
 
America's Richard Boucher भारतीय संसद में परमाणु करार के मुद्दे पर संप्रग सरकार की किस्मत के फैसले से पहले अमेरिका ने सोमवार को कह दिया कि वह अल्पमत सरकार समेत किसी भी सरकार के साथ परमाणु करार पर आगे बढ़ने के लिए तैयार है।

अल्पमत सरकार से भी करार - यूएस
America's Richard Boucher

भारतीय संसद में परमाणु करार के मुद्दे पर संप्रग सरकार की किस्मत के फैसले से पहले अमेरिका ने सोमवार को कह दिया कि वह अल्पमत सरकार समेत किसी भी सरकार के साथ परमाणु करार पर आगे बढ़ने के लिए तैयार है। अमेरिकी विदेश उपमंत्री एवं दक्षिण तथा मध्य एशिया मामलों के प्रभारी रिचर्ड बाउचर ने कहा कि बुश प्रशासन को अल्पमत सरकार के साथ काम करने में कोई मसला पेश नहीं आएगा क्योंकि दुनिया भर में अल्पमत सरकारें आम हैं।

बाउचर ने कहा कि आप नहीं कह सकते आह हां, हम अगले चुनाव तक या उस वक्त तक आप के साथ डपरमाणु मुद्दे पऱ काम करना रोकने जा रहे हैं जब तक कोई नई गठबंधन या कुछ नहीं आ जाए। ऐसा हमारा नहीं कहना है।

अमेरिकी विदेश उपमंत्री ने यह बात लोकसभा में विश्वास मत हासिल करने में संप्रग सरकार के नाकाम रहने की स्थिति में परमाणु करार के भविष्य पर टिप्पणी करते हुए कही। बाउचर ने कहा कि अमेरिका भारत की किसी भी वैध सरकार के साथ परमाणु करार के मुद्दे पर काम करना जारी रखेगा।