Daily Hindi Milap (South India No.1 Hindi News Paper publishing from Hyderabad) - http://www.hindimilap.com
अधिकारी वंदना - संजय कुंदन
http://www.hindimilap.com/articles/939/1/aaaaaaa-aaaaa---aaaa-aaaaa/Page1.html
By विनय वीर
प्रकाशित 07/22/2008
 
हे अधिकारी
रहता हूँ हर पल सतर्क
कि मेरी क़मीज़ न दिखे
आपकी क़मीज़ से ज्यादा सफ़ेद

अधिकारी वंदना - संजय कुंदन
हे अधिकारी
रहता हूँ हर पल सतर्क
कि मेरी क़मीज़ न दिखे
आपकी क़मीज़ से ज्यादा सफ़ेद
न चमके मेरे दाँत
आपके दाँतों से ज्यादा
रखता हूँ ध्यान
कि न दिखूँ आपसे ज्यादा बुद्धिमान
इसलिए कस कर पकड़े रखता हूँ
बुद्धि की लगाम

हे अधिकारी
रहें आप प्रसन्न
सच्चे अधिकार प्रदर्शन के
नित नये ढंग
हो सके तो करें मुझे अपमानित
एकदम नये तरीके से  
हे अधिकारी
हे अवतारी
हे कृष्ण मुरारी
-    संजय कुंदन