Daily Hindi Milap (South India No.1 Hindi News Paper publishing from Hyderabad) - http://www.hindimilap.com
दर्द मुँह खोले - दिवाकर पाण्डेय
http://www.hindimilap.com/articles/943/1/aaaa-aaaa-aaaa---aaaaaa-aaaaaaa/Page1.html
By विनय वीर
प्रकाशित 07/22/2008
 
पहले,  दीवारें भी बोलती थीं,
बातें करती थीं, तभी तो 
अब तक ज़िंन्दा हूँ।

दर्द मुँह खोले - दिवाकर पाण्डेय
पहले,  
दीवारें भी बोलती थीं,
बातें करती थीं,
तभी तो  
अब तक ज़िंन्दा हूँ।
 
किस काम की,
ऐसी खामोशी -  
जिसमें घुटन हो,
दर्द मुँह खोले,
पीड़ाएँ करवटें लें,
और,
आह-टीसों में -  
कहा-सुनी हो जाये।
 
खिड़कियों, और -  
दरवाजों से तो
शोर आता है,
कान भर जाते हैं,
खुद की आवाज भी -
नहीं सुनी जाती।  
 
ऐसे में -  
बातचीत कैसी,
और, किससे,
बस,
ओंठ और आँखें -
बन्द कर -  
गुमसुम हो जाने के सिवा -  
और क्या।  
-    दिवाकर पाण्डेय