पेड़-पौधों से हर कोई अपने घर को सजाना चाहता है ताकि प्रकृति के ज्यादा करीब रह सके। इसलिए अगर किचन गार्डन नहीं भी है तो भी तकरीबन हर घर में गमले मिल जायेंगे। गमले में लगे पौधों की देखभाल करने की भी आवश्यकता होती है
पेड़-पौधों से हर कोई अपने घर को सजाना चाहता है ताकि प्रकृति के ज्यादा करीब रह सके। इसलिए अगर किचन गार्डन नहीं भी है तो भी तकरीबन हर घर में गमले मिल जायेंगे। गमले में लगे पौधों की देखभाल करने की भी आवश्यकता होती है, जिसके लिए गार्डन टूल्स का रखना भी जरूरी हो जाता है। ऐसे में इन गार्डन टूल्स की देखभाल करना भी लाजमी है ताकि उन पर ज़ंग न लगे और इस तरह आप पैसों की बचत कर सकें। इसलिए आज हम आपको गार्डन टूल्स की देखभाल के बारे में बता रहे हैं।
अपने टूल्स की शेल्फ लाइफ बढ़ाने के लिए आपके पास निम्न चीजें जरूर होनी चाहिए-
अगर खुदाई करने वाले टूल्स को ज़ंग से बचाना है तो अपनी खुरपी, फावड़े आदि को बड़ी बाल्टी में रखें, जो रेत और तेल से भरी हुई हो। शिअर्स और परूनर्स यानी कटाई करने वाले औज़ारों को तेज करना या उन पर धार लगाना टेढ़ी खीर हो सकती है, विशेषकर अगर ब्लेड के सिरे पतले हों, क्योंकि वह आसानी से टूट सकते हैं। इसलिए अगर आपको धार लगाने की अपनी क्षमता पर भरोसा नहीं है तो यह काम प्रोफेशनल्स के लिए छोड़ दें, क्योंकि गलत धार वाले औज़ार इस्तेमाल करने पर आप पौधों को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं।
बहरहाल, गार्डन टूल्स को साफ रखना आसान काम नहीं है। आप उनसे गंदगी दूर करने की कितनी ही कोशिश कर लें, पूरी कामयाबी नहीं मिलती। लोग कहते हैं कि जितने ज्यादा गार्डन टूल्स गंदे होंगे, उतने ही आप कुशल माली होंगे। बावजूद इसके आप अपने टूल्स की देखभाल करके काफी पैसे बचा सकते हैं, क्योंकि आपको हर बार नये टूल्स नहीं खरीदने पड़ेंगे। जो पैसे आप बचायें उससे अपने टूल बॉक्स को अपडेट कर सकते हैं। टूल्स को साफ करने के लिए आपको ग्रीस और कुछ चीजों की जरूरत होती है, साथ ही इनकी सफाई आप इस तरह से कर सकते हैं-