346 Plane Travellers

ऑस्ट्रेलिया की विमान कंपनी क्वांटस एयरलाइन के एक बोइंग-747 विमान के पहिए में अचानक आई खराबी के बाद शुक्रवार को उसे आपात स्थिति में फिलीपींस की राजधानी मनीला में उतारने के लिए विवश हेना पड़ा।

क्वांटस के प्रवक्ता ने बताया के विमान में 346 यात्री और चालक दल के 19 सदस्य सवार थे। दुर्घटना में किसी के घायल होने के सूचना नहीं है, लेकिन मनीला हवाई अड्डे के प्रबंधक ओट्टाविया लिना ने बताया कि कुछ यात्रियों को चक्कर आने और उल्टियाँ होने की शिकायत है।

हांगकांग से मेलबोर्न जा रहे विमान को खराबी के बाद मनीला की ओर मोड़ दिया गया। दुर्घटना में किसी के घायल होने के सूचना नहीं है। मनीला हवाई अड्डे पर मेलबोर्न की जूने केन ने कहा कि उन्होंने विमान के निचले हिस्से में तेज आवाज सुनी और इसके बाद कैबिन में गर्द भर गई। केन के अनुसार विमान के दाहिने डैने के पास करीब तीन मीटर व्यास का छेद बन गया।

लिना ने बताया कि यात्रियों को अगली उड़ान के इंतजार के लिए नजदीक के होटलों में भेजने से पहले उनका चिकित्सकीय परीक्षण किया गया।