विशेष श्रेणीइस लेख को |
श्रृंखलाबद्ध विस्फोटों से थर्राया बेंगलूर
देश की प्रौद्योगिकी राजधानी बेंगलूर आज तकरीबन एक साथ हुए 9 विस्फोटों से थर्रा उठा। इसमें दो लोगों के मारे जाने तथा कई अन्य के घायल होने की खबर है। इस बीच आंध्र प्रदेश के गृह-मंत्री के. जाना रेड्डी ने बताया कि इन विस्फोटों के बाद राज्य में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। भोजन के वक्त आदूगोदी, मादिवाला, नयनदाहाल्ली, पंथारापाल्या तथा विट्टल माल्या रोड पर हुए विस्फोटों में देशी बमों का इस्तेमाल किया गया। विस्फोटक सामग्री में नट और बोल्ट भी थे। उन्हें शरणार्थी शिविरों के पास और सड़क किनारे छिपाकर रखा गया था। मादिवाला में एक बस स्टाप पर इंतजार कर रही एक महिला विस्फोट से मारी गयी, जबकि उसका पति और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। शहर पुलिस आयुक्त शंकर बिदारी ने संवाददाताएँ को बताया कि विस्फोट अपराह्न डेढ़ बजे से पौने दो बजे के बीच हुआ। चार विस्फोट होसूर रोड तथा मादिवाला के बीच हुए, जबकि तीन अन्य नयनदाहल्लली, विट्टल माल्या रोड तथा रिचमंड सर्किल में हुए। उन्होंने बताया कि दो जगहों के अलावा विस्फोटों में की तीव्रता वाले विस्फोटक सामग्री इस्तेमाल की गयी। विस्फोट कुछ मिनटों के अंतराल पर हुए। बेंगलूर के पुलिस आयुक्त शंकर एम. बिदारि ने पत्रकारों को बताया कि एक बम विस्फोट फुटपाथ पर हुआ। उपद्रवियों ने विस्फोटों को अंजाम देने के लिए शक्तिशाली विस्फोटक और मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया। फोरेंसिक विशेषज्ञ और बम निरोधक दस्ता तुरन्त मौके पर पहुँच गया और पुलिस ने इलाकों में नाकेबंदी कर दी। घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। श्री बिदारी ने कहा कि शहर की शांति और सद्भाव को बिगाड़ने के लिए उपद्रवियों ने विस्फोट किये। उन्होंने लोगों से शांति बनाये रखने और भयभीत नहीं होने का आग्रह किया। राज्य की पंचायतराज- मंत्री राजशोभा करनदलाजे ने एक बम विस्फोट स्थल का दौरा किया और मृतक के परिजनों को एक लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि घायलों के इलाज का खर्च सरकार वहन करेगी। उन्होंने इन विस्फोटों की निन्दा करते हुए कहा कि सरकार लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी एहतियाती कदम उठाएगी। एक अन्य विस्फोटस्थल पर गये राज्य के सूचना-मंत्री कट्टा सुब्रमण्यम नायुडू ने कहा कि यदि जरूरी हुआ, तो राज्य सरकार शहर में अद्धसैनिक बलों की तैनाती पर विचार करेगी। विस्फोटों के बाद पूरे राज्य में हाईअलर्ट घोषित कर दिया गया है। हुबली में सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है और संवदेनशील इलाकों में विध्वंसक गतिविधि निरोधक दस्ते गश्त कर रहे है। बुकमार्क किजिए
पाठकों के भाव |
|