Daily Hindi Milap (South India No.1 Hindi News Paper publishing from Hyderabad) - http://www.hindimilap.com
छह सौ करोड़ के निवेश का भाजपा का भंडाफोड़ आज से
http://www.hindimilap.com/articles/975/1/aa-aa-aaaaa-aa-aaaaa-aa-aaaaa-aa-aaaaaaaa-aa-aa/Page1.html
By विनय वीर
प्रकाशित 07/27/2008
 
संसद में विश्वास मत हासिल करने के लिए कांग्रेस नेतृत्व वाली संप्रग सरकार पर अनेक शर्मनाक और घिनौने करार और समझौते करने का आरोप लगाते हुए भाजपा  ने सरकार के `भ्रष्टाचार और कुशासन' के खिलाफ कल से देशव्यापी `भंडाफोड आंदोलन' शुरू करने का फैसला किया है।

छह सौ करोड़ के निवेश का भाजपा का भंडाफ
संसद में विश्वास मत हासिल करने के लिए कांग्रेस नेतृत्व वाली संप्रग सरकार पर अनेक शर्मनाक और घिनौने करार और समझौते करने का आरोप लगाते हुए भाजपा  ने सरकार के `भ्रष्टाचार और कुशासन' के खिलाफ कल से देशव्यापी `भंडाफोड आंदोलन' शुरू करने का फैसला किया है।  

पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने आज यहाँ संवाददाताओं से बातचीत करते हुए आरोप लगाया कि सत्ता के दलालों ने छह महीने की केन्द्र सरकार को बचाने के लिए छह सौ करोड़ रुपये से ज्यादा के काले धन का निवेश किया है।  

उन्होंने कहा कि सत्ता के दलालों ने सरकार पर किये गये अपने काले धन के निवेश को सूद के साथ वसूलना शुरू कर दिया है। उन्हेंने कहा कि जमाखोरों कालाबाजारियों  सत्ता के दलालों और अपराधियों से सरकार को बचाने के लिए पर्दे के पीछे जो करार और समझौते किये गये हैं आने वाले दिनों में देश की आर्थिक, सामाजिक और  राजनीतिक हालात पर उसका सीधा दुष्प्रभाव  देखने को मिलेगा। नकवी ने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस नेतृत्व वाली संप्रग सरकार के भ्रष्टाचार के सिंहासन और काले धन के कुशासन के खिलाफ कल से देशव्यापी `भंडाफोड़ आंदोलन' शुरू करेगी।  

उन्होंने बताया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी कल दिल्ली से  पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह लखनऊ से तथा राज्यसभा में विपक्ष के नेता जसवंत सिंह चेन्नई से इस भंडाफोड़ आंदोलन का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा पार्टी के तमाम वरिष्" नेता देश के विभिन्न स्थानों पर इस अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।  

नकवी ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकार के भ्रष्टाचार और कुशासन के खिलाफ कल से शुरू हो रहे भंडाफोड़ आंदोलन का पहला चरण दो अगस्त तक चलेगा और पार्टी इस आंदोलन को देशभर में  लगातार चलायेगी।  

एक सवाल के जवाब में नकवी ने कहा कि यह स्पष्ट हो गया है कि सरकार बचाने के लिए सांसदों की खरीद फरोख्त हुई है और इसके लिए कालेधन का पानी की तरह इस्तेमाल किया गया है। यह पूछे जाने पर कि सरकार के पक्ष में मतदान करने के लिए भाजपा के तीन सांसदों को कथित रूप से रिश्वत देने के मामले से संबंधित सीडी क्या भाजपा के पास है। नकवी ने कहा कि उन्हें इस बारे में  कोई जानकारी नहीं है।

उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की जाँच होनी चाहिए और  साथ ही कहा कि यह मामला लोकसभा अध्यक्ष के पास है और उन्हें  तय करना है।