Daily Hindi Milap (South India No.1 Hindi News Paper publishing from Hyderabad) - http://www.hindimilap.com
तीसरी बड़ी हार-जीत
http://www.hindimilap.com/articles/977/1/aaaaa-aaaa-aaa-aaa/Page1.html
By विनय वीर
प्रकाशित 07/27/2008
 
भारत को आज श्रीलंका के हाथों पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में पारी और 239 से हार का सामना करना पड़ जो उसकी टेस्ट मैचों में तीसरी सबसे बड़ी हार है। संयोग से श्रीलंका की यह तीसरी सबसे बड़ी जीत है।

भारत को इससे पहले 1958 में वेस्टइंडीज के हाथों कोलकाता में पारी और 336 रन से हार झेलनी पड़ी थी जो उसकी अब तक की  सबसे बड़ी हार है। इसके अलावा वह इंग्लैंड के हाथों 1974 में लार्ड्स में पारी और 285 रन से पराजित हुआ था। यही नहीं, भारत को पहली बार श्रीलंका के खिलाफ फालोआन करना पड़ा।

श्रीलंका ने अपनी तीसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। उसने 2004 के  जिम्बाब्वे दौरे में बुलावायो टेस्ट पारी और 254 रन और हरारे टेस्ट पारी और 240 रन से जीता था। श्रीलंका की यह भारत के खिलाफ  चौथी जीत है। भारत के खिलाफ उसकी यह सबसे बड़ी जीत है। उसने 2001-02 में कोलंबो में ही भारत को पारी और 77 रन से हराया था।