Daily Hindi Milap (South India No.1 Hindi News Paper publishing from Hyderabad) - http://www.hindimilap.com
डॉलर की टिप्पणी पर कमलनाथ को मिला एक डॉलर
http://www.hindimilap.com/articles/980/1/aaaa-aa-aaaaaaa-aa-aaaaaa-aa-aaaa-aa-aaaa/Page1.html
By विनय वीर
प्रकाशित 07/28/2008
 
अमेरिका के वित्त-मंत्री हेनरी पॉलसन ने वाणिज्य-मंत्री कमलनाथ को एक डॉलर की राशि दी है। कमलनाथ ने कहा था कि अगर अमेरिका अपनी कृषि सब्सिडी में एक डॉलर की भी कमी कर देता है तो भारत . .

डॉलर की टिप्पणी पर कमलनाथ को मिला एक ड

अमेरिका के वित्त-मंत्री हेनरी पॉलसन ने वाणिज्य-मंत्री कमलनाथ को एक डॉलर की राशि दी है। कमलनाथ ने कहा था कि अगर अमेरिका अपनी कृषि सब्सिडी में एक डॉलर की भी कमी कर देता है तो भारत दोहा दौर की वार्ताओं पर किसी समझौते पर आ सकता है।

दरअसल अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि सुसन श्वाब ने कमलनाथ को पॉलसन की ओर से एक लिफाफा सौंपा, जिसमें एक डॉलर का नोट था। इस पर पॉलसन के हस्ताक्षर थे। कमलनाथ ने बताया, `श्वाब ने मुझसे कहा कि आप एक डॉलर सौदा चाहते हैं, इसके बाद अपना बैग खोला और मुझे पॉलसन की ओर से एक लिफाफा सौंपा। इस लिफाफे में एक डॉलर का नोट था।' उन्होंने बताया कि पॉलसन की ओर से दिये गये इस नोट पर मेरे मित्र के लिए प्रशंसा सहित लिखा था।

उल्लेखनीय है कि कमलनाथ ने कई अवसरों पर अमेरिका से कहा है कि वह दोहा दौर की व्यापार वार्ताओं को सिरे चढ़ाने के लिए अपनी कृषि सब्सिडी में वास्तविक कटौती करें। उन्होंने कहा कि अमेरिका अगर सब्सिडी में एक डॉलर की भी कमी करता है तो भारत सौदे में वापस आ जाएगा।

कमलनाथ ने कहा कि उन्होंने अपनी पेशकश में सुधार किया और अब वे अमेरिका से कह रहे हैं कि वह विसंगतिपूर्ण कृषि सब्सिडी में 50 सेंट की कमी करें तो भारत दोहा सौदे में शामिल होगा।