Daily Hindi Milap (South India No.1 Hindi News Paper publishing from Hyderabad) - http://www.hindimilap.com
बच गया एक और शहर - सूरत में विस्फोटकों से भरी कारें बरामद
http://www.hindimilap.com/articles/986/1/aa-aaa-aa-aa-aaa---aaaa-aaa-aaaaaaaaaa-aa-aaa-aaaaa-aaaaa/Page1.html
By विनय वीर
प्रकाशित 07/28/2008
 

सांप्रदायिक दृष्टि से संवेदनशील माने जाने वाले अहमदाबाद में कल हुए सिलसिलेवार बम विस्फोटों के बाद सेना ने आज फ्लैग मार्च किया। इन विस्फोटों में 45 लोगों की अब तक मौत की खबर है। इस बीच सूरत में दो जगहों पर बम समय पर बरामद हो जाने के कारण यह शहर विस्फोटों का दंश झेलने से बच गया।


बच गया एक और शहर - सूरत में विस्फोटकों स

सांप्रदायिक दृष्टि से संवेदनशील माने जाने वाले अहमदाबाद में कल हुए सिलसिलेवार बम विस्फोटों के बाद सेना ने आज फ्लैग मार्च किया। इन विस्फोटों में 45 लोगों की अब तक मौत की खबर है। इस बीच सूरत में दो जगहों पर बम समय पर बरामद हो जाने के कारण यह शहर विस्फोटों का दंश झेलने से बच गया। इस शहर में एक अस्पताल में लकड़ी के बक्से में तथा एक कार में बम होने का पता लगाया गया। कार विस्फोटकों से भरी थी। बरामदगी के बाद पूरे शहर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। कार में जिलेटीन की झड़ें, विस्फोटक पाउड़र तथा नुकीली कीलें भरी थीं। समझा जाता है कि ये सामग्रियाँ बम बमाने के लिए रखी गईं थी। दूसरी ओर बेंगलूर में हुए विस्फोटों का विश्लेषण करने पर पता चला है कि इसमें आरडीएवस का उपयोग किया गया था।

अहमदाबाद तथा सूचना प्रौद्योगिकी शहर बेंगलूर में हुए विस्फोटों को देखते हुए अनेक राज्यों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। तिरुवनंतपुरम से मिले समाचार के अनुसार, कर्नाटक के एक पत्रकार को पाकिस्तान से आज फोन आया, जिसमें अगला निशाना केरल को बनाये जाने का दावा किया गया था। इस संबंध में दो फोन आये। पहला फोन दोपहर 1 बजे तथा दूसरा फोन दोपह 3.30 बजे आया।

प्रतिबंधित आतंकवादी संग"न सिमी के एक कार्यकर्ता को गुजरात पुलिस की सूचना के बाद विस्फोटों के संबंध में दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस कार्यकर्ता की शिनाख्त अब्दुल हलीम के रूप में की गयी है। पुलिस ने अहमदाबाद के अमरैवाड़ी में कूड़े के एक डिब्बे में पाये गये बम को निक्रिय कर दिया, जबकि शहर के संवेदनशील इलाकों में लोगों में विश्वास बनाये रखने के लिए सेना ने फ्लैग मार्च किया।

गृह-मंत्री शिवराज पाटिल ने नयी दिल्ली में देश में सुरक्षा हालात की समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय बै"क की और   आश्वासन दिया कि संकट की इस घड़ी में नरेन्द्र मोदी सरकार को हर संभव सहायता दी जाएगी। गृह-मंत्री पाटिल राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एम.के. नारायणन और गृह मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को देश में सुरक्षा हालात की ताजा स्थिति से अवगत कराया। प्रधानमंत्री संभवत कल अहमदाबाद दौरे पर जाएँगे। नवी मुंबई में आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने सनापद के पाम बीच रोड स्थित एक अपार्टमेंट पर छापा मार कर एक कम्प्यूटर जब्त कर लिया। यह कम्प्यूटर उस ई-मेल के संदर्भ में जब्त किया गया है, जो अपेक्षाकृत कम पहचान वाले संग"न इंडियन मुजाहिदीन द्वारा देश भर में विस्फोटों के बारे में एक चैनल को भेजा गया है।

गुजरात के स्वास्थ्य-मंत्री जयनारायण व्यास ने मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट की एक बै"क के बाद संवाददाताओं को बताया कि अहमदाबाद में कल हुए विस्फोट में कल रात से अब तक सात और व्यक्तियों के मारे जाने से विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 45 हो गयी है। घायलों की संख्या 145 है।

उत्तर-प्रदेश, मध्य-प्रदेश, दिल्ली, हिमाचल-प्रदेश और उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है और संवेदनशील इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गयी है। सेना ने अहमदाबाद के संवेदनशील मधुपुरा और असर्वा इलाकों में फ्लैग मार्च किया, जहाँ जीवन अब भी सामान्य नहीं हो पाया है। यहाँ भीड़ भरे स्थानों पर 70 मिनट के अंतराल से बम विस्फोट हुए थे।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मोहन झा ने कहा, `एहतियात के तौर पर सेना को बुला लिया गया है और संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया जा रहा है।' उन्होंने कहा कि गुजरात पुलिस ने रात भर छापे मारे और सिलसिलेवार बम विस्फोटों के संबंध में अनेक लोगों को गिरफ्तार किया।

अहमदाबाद पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जाँच में पता चला है कि विस्फोट के लिये इस्तेमाल किये गये बमों में अमोनियम नाइट्रेट का उपयोग किया गया था। सिविल अस्पताल में विस्फोट को और शक्तिशाली बनाने के लिये खाना पकाने की गैस (एलपीजी) के सिलिंडर का उपयोग किया गया था। संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध शाखा) आशीष भाटिया ने कहा कि विस्फोट की जांच का काम शहर पुलिस की अपराध शाखा को सौंप दिया गया है और मामले की जाँच के लिये विशेष टीमें बनायी गयी हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल के ट्रामा सेंटर में फटने वाले बम को एक कार में रखा गया था। उन्होंने कहा कि इस बात का अब तक कोई सबूत नहीं मिला है कि अस्पताल विस्फोट मामले में कोई आत्मघाती शामिल था। नवी मुंबई के एक फ्लैट में तलाशी के बारे में मुंबई एटीएस के एक अधिकारी ने कहा, `हमने गुनिया अपार्टमेंट के एक फ्लैट की तलाशी ली और आगे की जांच अभी जारी है। हम वहां रह रहे लोगों के व्यक्तिगत विवरण की भी जांच कर रहे हैं।' उन्होंने कहा कि कम्प्यूटर की विषय वस्तु की जाँच की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या वाकई धमकी भरा ई-मेल उसी कम्प्यूटर से भेजा गया था।