विशेष श्रेणी |
आज का दिन
वाररविवार, दिनांक 3-8-2008, ईस्वी सन् शके 1930, उत्तर भारत के अनुसार प्लवनाम संवत्सर, विक्रम संवत् 2065, दक्षिण अनुसार सर्वधारीनाम संवत्सर। रवि दक्षिणायणे, वर्षा त्र+तु, श्रावण मास, शुक्लपक्ष। तिथिद्वितीया, प्रात 11 बजकर 40 मिनट तक रहेगी। तदुपरांत तृतीया तिथि का प्रारंभ होगा। नक्षत्रमघा, दोपहर 3 बजकर 13 मिनट तक रहेगा। तदुपरांत पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का प्रारंभ होगा। योगवरीयान योग, दोपहर 1 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। तदुपरांत परिध योग का प्रारंभ होगा। करणतैतिल, रात्रि 11 बजे तक रहेगा। तदुपरांत वणिज करण का प्रारंभ होगा। हैदराबाद में आज का सूर्यास्त सायं 6 बजकर 46 मिनट पर, अगले दिन का सूर्योदय प्रात 5 बजकर 59 मिनट पर होगा। आज का चन्द्रमा सिंह राशि में है। आज का शुभ रत्न माणिक है। इस रत्न को धारण करते समय पान, गुड़ का दान करने से शुभफल की प्राप्ति होती है। उक्त दान करने से मन में सुख व शान्ति रहेगी। सभी काम समय पर बनते रहेंगे। प्रसन्नता का अनुभव होगा। दिन का चौघड़ियासाढ़े दस से बारह अमृत, डेढ़ से तीन शुभ, नौ से साढ़े दस लाभ। रात का चौघड़ियासाढ़े सात से नौ अमृत, छ से साढ़े सात, साढ़े चार से छ शुभ, डेढ़ से तीन लाभ। आज का राहू कालमसायं 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक है। आज के व्रत व त्यौहारमौन व्रत करें। |
|