आदित्या म्यूजिक द्वारा रिलीज़ ‘अखंडा हैंदवम…’ गीत हुआ वायरल

तेलुगु स्टार नायक नटसिम्हा नंदमुरी बालकृष्ण और निर्देशक बोयापति श्रीनु अभिनीत नई फिल्म अखंडा 2 तांडवम की रिलीज का दर्शक बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। फिल्म का ऑडियो प्रमुख संस्था आदित्य म्यूजिक ने रिलीज़ किया है। इस फिल्म के संगीतकार थमन. एस हैं।
फिल्म से अब तक रिलीज हुए सभी गाने सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। आदित्य म्यूजिक द्वारा रिलीज किए गए कई गीत यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहे हैं।

अब रिलीज हुआ लिरिकल वीडियो गीत अखंडा हैंदवम… भी श्रोताओं को पसंद आ रहा है।
संगीतकार थमन. एस ने इस गीत को काफी दमदार संगीत दिया है। उन्होंने इसे क्लासिकल और मेलोडियस स्टाइल में गीत तैयार किया है। सर्वपल्ली सिस्टर्स ने गाने को अपनी आवाज़ दी है, जिनकी आवाज में पारंपरिक और स्पष्ट ध्वनि है, जो गीत को और भी खास बनाती है। इस गीत के बोल नागा गुरुनाथ शर्मा ने लिखे है, जिनमें संस्कृत शब्दों का उपयोग करके आध्यात्मिकता को खूबसूरती से व्यक्त किया गया है। फिल्म अखंडा 2 तांडवम 5 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है।

Ad

यह भी पढ़े ‘कांतारा’ के दृश्य की नकल करने पर रणवीर सिंह ने ऋषभ शेट्टी से मांगी माफी
इस गीत में पूरी तरह से आध्यात्मिक माहौल को दिखाया गया है। गीत की शुरूआत एक पुराने मंदिर के प्रांगण में महिलाओं के गायन से होती है, जबकि बैकग्राउंड में शिव के रूप में बालकृष्ण दिखाई देते हैं। गीत के बोल और संगीत भी पूरी तरह से दिव्य और शास्रीय हैं, जो श्रोताओं को एक गहरी आध्यात्मिक यात्रा पर ले जाते हैं। इस गीत में बालकृष्ण शिव के रूप में त्रिशूल और गले में रुद्राक्ष धारण किए हुए दिखाई दे रहे हैं। फिल्म में यह उनका अघोरी अवतार है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button