गले को सुखद अहसास देते है पानी के गरारे

मौसम बदलने पर ठंडे और गर्म वस्तु का सेवन बिना अंतराल के करने पर, ज़्यादा जोर से चिल्लाने पर तथा प्रदूषण में बाहर ज़्यादा रहने पर गला खराब होने, दर्द होने जैसी आम समस्या लोगों में परेशानी का कारण बनी रहती है। ऐसे में हल्के गुनगुने पानी में नमक मिलाकर गरारे करना ओरल हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है। डॉक्टर्स भी अब गरारे करने की सलाह देते हैं, क्योंकि शुरूआत में गला में दर्द होने या गले के खराब होने पर इसे दिन में दो से तीन बार करें तो लाभ मिलता है।

दांतों में हल्का दर्द होने पर भी डेंटिस्ट नमक मिले पानी से कुल्ला करने को कहते हैं, क्योंकि नमक का पानी मुंह के हानिकारक बैक्टीरिया को साफ करता है और उन्हें वापस मुंह में आने से रोकता है। नमक मिला गुनगुना पानी गले की खराश, सर्दी, जुकाम, मुंह में अल्सर और दांतों की तकलीफ से राहत दिलाता है।

गरारे और कुल्ला कैसे करें

एक गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच नमक मिला लें, फिर इस पानी को मुंह में भरकर मुंह थोड़ा ऊपर कर गरारे करें ताकि गले को उस नमक मिले पानी से राहत मिले। फिर पानी को गिरा दें, पुन गुनगुना नमक पानी भरकर फिर से यह करें। इस प्रकार इस प्रािढया को कई बार दोहराएं।

ध्यान दें, नमक वाला पानी मुंह से बाहर फेंकना है, उसे पीना नहीं है अन्यथा आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है और हाई ब्लड प्रेशर भी हो सकता है।कई बार कैल्शियम की कमी भी हो सकती है। मुंह में मसूड़ों के सूजने पर गुनगुने पानी में नमक मिलाकर मुंह में भरें और उस पानी को मुंह में घुमाएं और बाहर फेंके, इस प्रकार इस प्रािढया को एक बार में तीन-चार बार करें और दिन में दो से तीन बार करें।

गले की खराश

गले की खराश या गले के अंदर सूजन होने पर नमक के पानी से गरारे करना बेहतर और आसान उपाय है। नमक वाला पानी गले के सूजे हुए टिश्यूज को आराम पहुंचाता है जिससे सूजन और खराश से राहत मिलती है।

यह भी पढ़े: चालीस की उम्र से कम वालों के लिए लो ब्लड प्रेशर ज्यादा खतरनाक!

मुंह में अल्सर

नमक वाले पानी से गरारे करने पर मुंह में अल्सर से होने वाले दर्द से राहत मिलती है और सूजन भी कम होती हे। टांसिल्स में भी गरारे लाभप्रद होते हैं।

साइनस

शोधकर्ताओं के अनुसार साइनस के रोगियों को भी नमक वाला पानी आराम पहुंचाता है। साइनस संबंधित रोगियों को दिन में कम से कम चार बार नमक वाले गर्म पानी से गरारे करने चाहिए।

प्रदूषण से एलर्जी

धूल-मिट्टी के संपर्क में आने से गले में खिचखिच होने पर घर आकर गर्म पानी से गरारे करने से राहत मिलती है। मुंह के बैक्टीरिया को खत्म करने के लिए भी नमक वाले पानी से कुल्ले करें। धूल-मिट्टी से हुई एलर्जी में नमक वाले पानी से आराम मिलता है। मसूड़ों की सूजन कम करने और मसूड़ों को हेल्दी रखने के लिए नमक वाले पानी से कुल्ले करते रहें।

-नीतू गुप्ता

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button