गौ सेवा के लाभ पर की गई चर्चा

हैदराबाद, गोवत्स फाउंडेशन हैदराबाद द्वारा गोपालचंद सरस्वतीजी (संरक्षक पथमेड़ा गौशाला) की शिष्याओं के सान्निध्य में गौ सेवा के लाभ पर चर्चा की गयी।

बेगम बाजार स्थित जोशीवाड़ा में गोवत्स फाउंडेशन के अध्यक्ष सीए मुरलीमनोहर पलोड के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में साध्वियों का गौ भक्तों द्वारा स्वागत किया गया। साध्वी कपिला गोपाल सरस्वती दीदीजी ने बताया कि गुरुदेव गोपालचंद सरस्वतीजी की प्रेरणा से देश में गौ सेवा के क्षेत्र में कार्य करने के उद्देश्य से 12 फाउंडेशन संचालित हो रहे हैं।

इसमें एक है दवादेवी फाउंडेशन, जिसके माध्यम से देश भर के गौ चिकित्सालय में और जो गौ भक्त सड़क पर घायल गौ माता की चिकित्सा करते हैं, उनके लिए निशुल्क दवा की व्यवस्था की जाती है, ताकि दवाई के उपचार में गाय प्राण न त्यागे और समय पर दवा मिल सके। गौ भक्त को इस प्रकार घायल गो माता की चिकित्सा को लेकर परेशान नहीं होना पड़े। देश भर में पाँच गौशाला चिकित्सालय में फाउंडेशन के माध्यम से दवा बाँटी जाएगी। साथ ही ऑपरेशन के लिए सर्जिकल उपकरण भी उपलब्ध करवाए जाएँगे।

गौ चिकित्सा, सुरक्षा और प्रचार पर केंद्रित प्रयास

साध्वी श्रद्धा गोपाल सरस्वती दीदीजी ने बताया कि गुरुदेव के 12 फाउंडेशन में से दूसरा फाउंडेशन है दाता देवी फाउंडेशन। जिस प्रकार देश में मानव चिकित्सा के लिए आधुनिक उपकरण वाले चिकित्सालय उपलब्ध हैं, उसी प्रकार गायों की चिकित्सा के लिए देश भर में 1008 चिकित्सालय बनाने का विचार है। देश में 550 जिले हैं, हर जिले में दो चिकित्सालय आधुनिक उपकरण से लैस होने चाहिए, ताकि वहाँ बीमार गौ माता की चिकित्सा सेवा हो सके।

गायों के लिए एम्बुलेंस और एयर एम्बुलेंस की भी व्यवस्था की जाए, ताकि शीघ्र उपचार मिल सके। साध्वी आराधना गोपाल सरस्वती दीदीजी ने बताया कि गुरुदेव की कृपा से चल रहे 12 फाउंडेशन में से तीसरा है दानादेवी फाउंडेशन। यहाँ अभाव ग्रस्त व बीमार गौ माता के लिए दाना देवी फाउंडेशन निशुल्क दाना, बाटा, चारा उपलब्ध करवाता है। कई बार गौ रक्षक अर्थ के अभाव में गाय के लिए चारा उपलब्ध नहीं करवा पाते, वहाँ व्यवस्था की जाती है, ताकि चारे के अभाव में गाय माता न मरे।

Ad

साध्वी निष्ठा गोपाल सरस्वती दीदीजी ने बताया कि गुरुदेव द्वारा चलाये जा रहे 12 फाउंडेशन में चौथा है दृष्टि देवी फाउंडेशन, जिसके चार उद्देश्य हैं। पहला जितने भी गौवंश है, वहाँ कई बार आसामाजिक तत्व हमला करते हैं, उनसे बचाने के लिए गौशाला में कैमरे लगाये जाते हैं, ताकि उनकी निगरानी रखी जा सके और पूर्ण सुरक्षा हो। दूसरा उद्देश्य देश भर में सनातन भाई बहन, जो अपनी वाणी से गौ माता की महिमा और प्रचार करना चाहते हैं, ऐसे 5000 गौ कथा वक्ता तैयार कर देश भर में गौ माता की महिमा बढ़ाना।

गौ महिमा प्रसार और चारे की सहायता पर बल

तीसरा उद्देश्य कश्मीर से कन्याकुमारी तक जितनी भी घटनाएँ हो रही हैं, मासिक पत्रिका के माध्यम से उनकी जानकारी सभी तक पहुँचाना। चौथा उद्देश्य गौ माता की महिमा में जितने भी शास्त्र है, जिनमें गौ माता की महिमा गाई गई है, उनको श्लोक के रूप में तैयार कर एक ग्रंथ तैयार कर उसको जन-जन तक पहुँचाना, ताकि सभी गौ माता की महिमा से जुड़ें और सेवा के लिए आगे आयें।

कार्यक्रम का संचालन गोवत्स फाउंडेशन के अध्यक्ष सीए मुरली मनोहर पलोड ने किया। उन्होंने बताया कि दाना देवी फाउंडेशन का पंजीकरण हैदराबाद में हुआ है। वैसे ही गो वत्स फाउंडेशन के माध्यम से जिन गौशाला में चारे का अभाव है उनको सहायता दी जा रही है। दाना देवी फाउंडेशन के माध्यम से अधिक सेवा की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि गौ सेवा के लिए बनाये गये फाउंडेशन से सभी लोग अधिक से अधिक जुड़कर पुण्य के भागी बनें। इस दौरान साध्वियों का सम्मान फाउंडेशन की ओर से किया गया।

अवसर पर कमलेशजी महाराज, कैलाश नारायण भांगड़िया, गो वत्स फाउंडेशन के मंत्री बद्रीविशाल लोया, श्री गोवत्स फाउंडेशन के अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल, मंत्री सज्जनलाल भाटी, लक्ष्मीनारायण राठी, नवल जाजू, घनश्याम बजाज, गोपाल सारड़ा, प्रकाश राठी, तरुण मेहता व अन्य गौ भक्त उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button