जुबली हिल्स फतह में ढिलाई न बरतने के निर्देश

हैदराबाद, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कांग्रेस पार्टी के नेताओं को जुबली हिल्स उपचुनाव में बिना किसी लापरवाही के एकजुट होकर काम करने के निर्देश दिये। उन्होंने जुबली हिल्स स्थित अपने कैंप कार्यालय में आज आयोजित एक समीक्षा बैठक में जुबली हिल्स उप-चुनाव प्रचार कार्यक्रमों पर पार्टी नेताओं से चर्चा कर कई दिशा-निर्देश दिये।

इस बैठक में पीसीसी अध्यक्ष महेश कुमार गौड़, उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्का, पार्टी की राज्य मामलों की प्रभारी मीनाक्षी नटराजन और कई मंत्रियों ने भाग लिया। ज्ञातव्य है कि मंत्री, वरिष्ठ नेता और विधायक पहले से ही जुबली हिल्स में घर-घर जाकर प्रचार कर रहे हैं। सीएम रेवंत रेड्डी ने भी चार दिन निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न डिवीजनों में रोड शो और नुक्कड़ सभाएँ की हैं।

सूचनाओं, रणनीति, प्रति-रणनीति और अन्य मुद्दों

मतदान की तारीख (11 नवंबर) नज़दीक आने को देखते हुए उन्होंने क्षेत्र की स्थिति, सर्वेक्षण रिपोर्टों, पार्टी द्वारा चलाए जा रहे प्रचार कार्यक्रमों, विपक्ष द्वारा फैलाई जा रही भ्रामक सूचनाओं, रणनीति, प्रति-रणनीति और अन्य मुद्दों पर आज की बैठक में समीक्षा की और पार्टी नेताओं को कई सुझाव दिए। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंत्रियों को ज़िम्मेदारियाँ सौंपते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें घर-घर जाकर प्रचार करने और सरकारी योजनाओं को लोगों तक पहुँचाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विपक्षी बीआरएस पार्टी पर लोगों का विश्वास उठ गया है, इसलिए कांग्रेस पार्टी की जीत तय है।

इसके बावजूद चुनाव प्रचार बिना किसी लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने पार्टी नेताओं को मतदाताओं से व्यक्तिगत रूप से मिलने, रोड शो आदि करने के साथ-साथ सोशल मीडिया का प्रभावी ढंग से उपयोग करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान रेवंत रेड्डी ने एक बार फिर मंत्रियों को स्पष्ट किया है कि वे जुबली हिल्स उपचुनाव को हल्के में न लें। बताया जा रहा है कि उन्होंने मंत्रियों को सचेत किया है कि इस उपचुनाव के नतीजों का प्रभाव केवल जुबली हिल्स तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे राज्य में होगा। इसलिए इस चुनाव को करो या मरो की स्थिति में लिया जाना चाहिए। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंत्रियों को विपक्षी दलों के आरोपों का खंडन करने के साथ-साथ सोशल मीडिया अभियानों में भी अधिक सक्रियता से काम करने को कहा गया है। उन्होंने मंत्रियों को सलाह दी है कि वे जुबली हिल्स के मतदाताओं को हैदराबाद शहर में लागू किये जा रहे अभूतपूर्व विकास योजनाओं के बारे में बताएँ।(भाषा)

यह भी पढ़ेआईएएस अधिकारी रिजवी का वीआरएस मंजूर

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button