तेलंगाना इंटर बोर्ड की लिखित परीक्षा आरंभ
तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट पब्लिक परीक्षा (आईपीई-2025) आज से आरंभ हो गई। बोर्ड द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आज प्रथम दिन इंटर प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए दूसरी भाषा के प्रथम प्रश्न-पत्र की परीक्षा का आयोजन किया गया।
96.5 प्रतिशत छात्रों ने दी परीक्षा
राज्य में स्थापित 1,532 केंद्रों में आयोजित हुई परीक्षा में 96.5 प्रतिशत छात्रों ने भाग लिया।इंटर प्रथम वर्ष की उक्त विषय की परीक्षा हेतु पंजीकृत छात्रों की कुल संख्या 5,14,184 थी। जिसमें आज 4,96, 899 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। शेष 17,010 (3.42 प्रतिशत) छात्र अनुपस्थित रहे। जानकारी देते हुए बताया गया कि परीक्षा के पहले दिन आज मालप्रैक्टिस के दो मामले हनमकोंडा तथा वरंगल से दर्ज किए गए। राज्य के सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक तथा बिना किसी अप्रिय घटना के सम्पन्न हुई।
हैदराबाद जिला कलेक्टर अनुदीप दुरीशेट्टी तथा टीएसबीआईई सचिव कृष्ण आदित्य एस. सहित पर्यवेक्षकों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





