`दी राजा साहब’ का टीज़र रिलीज़

हॉरर जोनर में प्रभास का नया अंदाज़
टॉलीवुड के कमर्शियल डायरेक्टर मारुति पहली बार पैन इंडिया फिल्म स्टार प्रभास को लेकर फिल्म द राजा साहब बना रहे हैं। इस फिल्म में मालविका मोहन, निधि अग्रवाल और रिद्धि कुमार नायिकाओ के रूप में नज़र आएंगी। खास तौर पर मशहूर बॉलीवुड ऐक्टर संजय दत्त इसमें अहम भूमिका निभा रहे हैं। काफी समय से प्रभास के फैंस इस फिल्म के टीज़र का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म हो गया है। फिल्म का टीज़र रिलीज कर दिया गया है।

फिल्म द राजा साहब का ट़ाजर काफी बेहतरीन अंदाज़ में प्रस्तुत किया गया है। इसमें प्रभास बेहद दमदार अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं। खासतौर पर प्रभास हीरोइनों के साथ रोमांस, कॉमेडी डायलॉग और हॉरर सीन में उनका अंदाज़ काफी अलग है। टीज़र में संगीतकार थमन.एस द्वारा दिया गया बैकग्राउंड म्यूजिक और ग्राफिक्स बेहतरीन तरीके से पेश किया गया है। महज कुछ सेकंड का यह टीज़र काफी दमदार है। फिलहाल, यह टीजर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें– भव्य रूप से प्रदान किया गया तेलंगाना गद्दर पुरस्कार – 2024

निर्देशक मारुति ने फिल्म द राजा साहब के टीज़र के ज़रिए यह खुलासा किया है कि इस बार वह एक अलग तरह की फिल्म बना रहे हैं प्रभास के लिए यह पुरी तरह से एक नया ज़ोनर है। निर्माता टी.जी. विश्व प्रसाद इस फिल्म को पीपुल्स मीडिया फैक्ट्री के बैनर तले करीब 300 करोड़ के भारी बजट में बना रहे हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button